Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir: अब अधिक देर तक कर सकेंगे रामलला का दर्शन, बढ़ाई गई समयावधि

Ayodhya Ram Mandir अयोध्या में रामलला के दर्शन की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। यहां पर दर्शन का समय एक घंटा के लिए बढ़ाया गया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Mon, 27 Jul 2020 02:54 PM (IST)
Hero Image
Ayodhya Ram Mandir: अब अधिक देर तक कर सकेंगे रामलला का दर्शन, बढ़ाई गई समयावधि

अयोध्या, जेएनएन। रामनगरी अयोध्या में भगवान रामलला का दर्शन करने के लिए देश-विदेश के साथ प्रदेश के भक्तजनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अयोध्या में रामलला के दर्शन की दर्शन अवधि में बदलाव किया गया है। यहां पर दर्शन का समय एक घंटा के लिए बढ़ाया गया है।

अयोध्या में अब प्रथम पाली में दर्शन का समय एक घंटा बढ़ाया गया। अब प्रथम पाली में रामलला के दर्शन सुबह 7:00 बजे से 12:00 बजे तक हो सकेंगे। यहां पर विश्राम के बाद दूसरी पाली में दो बजे से छह बजे तक दर्शन होते हैं। पहले प्रथम पाली में 7:00 बजे से 11:00 बजे तक दर्शन होते थे। यहां पर राम मंदिर निर्माण की हलचलों की बीच श्रद्धालुओं की आमद भी बढ़ गई है, जिसके कारण अयोध्या में भक्तों भीड़ देखी जा रही है।

प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण शनिवार व रविवार को लॉक डाउन के दिन केवल स्थानीय लोग ही राम लला का दर्शन करते हैं। यहां पर बाहर से आने वालों के लिए सिर्फ पांच दिन ही दर्शन सुलभ हो पाता है। इसी कारण पांच दिन काफी भीड़ होती है। पांच दिन तक बढ़ती भीड़ के कारण अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था ने रामलला की दर्शन अवधि में बदलाव किया है। दर्शन के लिए बढ़ाया गया यह समय अग्रिम आदेश तक लागू रहेगा।

अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था जेपी सिंह ने बताया कि राम मंदिर निर्माण की हलचलों की बीच श्रद्धालुओं की आमद भी बढ़ गई है जिसके कारण अयोध्या में भीड़ देखी जा रही है। कोरोना काल में जिला प्रशासन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को रामलला का दर्शन करवा रही है। अयोध्या में पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का आधारशिला रखते हुए भूमिपूजन करेंगे। इसकी तैयारियां अयोध्या में व्यापक रूप से शुरू हो चुकी है। अयोध्या शहर में 12 तोरण द्वार बनाए जाएंगे। यहां पर जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा।