Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर के भूतल पर लगने लगा राजस्थान का मकराना मार्बल, सागौन की लकड़ी से बन रहे दरवाजे

Ayodhya Ram Mandir राम मंदिर के भूतल के फर्श पर मार्बल लगाया जाने लगा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व इंजीनियर्स ने रविवार को दोपहर में पूजा पाठ कर इसकी विधिवत शुरुआत की। यह राजस्थान के मकराना का सफेद रंग का मार्बल है। पहले दिन तीन- चार ब्लॉक में मार्बल फर्श पर लगाया गया। इसे गर्भगृह से सटे प्रदक्षिणा पथ पर लगाया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Mon, 07 Aug 2023 03:02 PM (IST)
Hero Image
राम मंदिर के भूतल पर लगने लगा राजस्थान का मकराना मार्बल, सागौन की लकड़ी से बन रहे दरवाजे

प्रवीण तिवारी, अयोध्या। राम मंदिर के भूतल के फर्श पर मार्बल लगाया जाने लगा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों व इंजीनियर्स ने रविवार को दोपहर में पूजा पाठ कर इसकी विधिवत शुरुआत की। यह राजस्थान के मकराना का सफेद रंग का मार्बल है। पहले दिन तीन- चार ब्लॉक में मार्बल फर्श पर लगाया गया। इसे गर्भगृह से सटे प्रदक्षिणा पथ पर लगाया गया है।

इस कार्य को अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। राम मंदिर के भूतल का संपूर्ण कार्य भी नवंबर माह में पूरा होना है। दिसंबर में इसे अंतिम स्पर्श दिया जायेगा।

राजस्थान से हो रही मार्बल की आपूर्ति

भूतल पर कुल 18 हजार वर्गफीट में मार्बल लगाया जाना है, जिसकी आपूर्ति राजस्थान से हो चुकी है। प्रदक्षिणा पथ पर ही तकरीबन सात सौ वर्ग फीट मार्बल लगाया जाएगा। दूसरी ओर मंदिर के लिए रामसेवकपुरम में दरवाजों का निर्माण भी चल रहा है। कुल 44 दरवाजे निर्मित होने हैं। दर्जनभर से अधिक दरवाजों के लिए लकड़ी तराशी जा चुकी है। इसे दरवाजे का आकार भी दिया जाने लगा है।

दरवाजे महाराष्ट्र के जंगलों की सागौन की लकड़ी से निर्मित हो रहे हैं। दरवाजे हैदराबाद के कारीगर बना रहे हैं। मंदिर परिसर में जल्द ही लाइटिंग का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा। इन दिनों मंदिर के स्तंभों पर विभिन्न प्रतिमाओं को गढ़ा जा रहा है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण समय पर पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि दरवाजे भी निर्मित हो रहे हैं। भगवान राम की प्रतिमा का निर्माण अलग-अलग तीन स्थलों पर गोपनीयता के साथ किया जा रहा है।