Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gorakhpur To Lucknow Vande Bharat: राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास बोले- अद्भुत है ये ट्रेन

Gorakhpur To Lucknow Vande Bharat गोरखपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को लेकर अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि यह ट्रेन अद्भुत है। इस ट्रेन के संचालन में योगदान के लिए उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन शानदार है क्योंकि इसमें सभी सेवाएं उपलब्ध हैं।

By Jagran NewsEdited By: Pragati ChandUpdated: Thu, 06 Jul 2023 03:47 PM (IST)
Hero Image
अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास। सौ. एएनआई

अयोध्या, एएनआई। वंदे भारत ट्रेन अद्भुत है। इस ट्रेन को संचालित करने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का योगदान सराहनीय है। गोरखपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचने वाली यह अद्भुत ट्रेन लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होगी। वंदे भारत ट्रेन में सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसके चलते यह ट्रेन बहुत ही शानदार है।

ट्रेन में एरोप्लेन जैसी हैं सुविधाएं

यह बातें गोरखपुर-अयोध्या रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल पर अयोध्या राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कही। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर से होकर अयोध्या को पार कराते हुए लखनऊ तक के सफर को आसान बनाएगी। इस ट्रेन में एरोप्लेन की तरह सुविधाएं उपलब्ध हैं। वंदे भारत जैसी अद्भुत ट्रेन को चलाने के लिए पीएम मोदी द्वारा किए गए प्रयास सराहनीय हैं। इस कार्य के लिए हम बहुत ही आभारी हैं। यह ट्रेन गोरखपुर सहित यूपी के तमाम यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी।

पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

पीएम मोदी कल दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसको लेकर रेलवे की तैयारी पूरी हो चुकी है।

अब 100 म‍िनट में पूरा होगा लखनऊ से अयोध्‍या का सफर

बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रेल अधिकारियों के लिए उत्साहजनक रहा। मंगलवार को गोरखपुर से लखनऊ के बीच हुए ट्रायल रन में ट्रेन की रफ्तार उम्मीद से भी अच्छी रही। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रायल में ही समय से पहले अयोध्या जंक्शन पहुंच गई। इस ट्रेन को गोरखपुर से चल कर सुबह 8.15 पर अयोध्या पहुंचना था, लेकिन ट्रेन 8.12 बजे ही पहुंच गई।

अयोध्या से लखनऊ पहुंचने में वंदे भारत को 100 मिनट लगे। अयोध्या से यातायात निरीक्षक दिग्विजय कुमार ट्रेन में अन्य अधिकारियों के साथ सवार होकर लखनऊ रवाना हुए। रामनगरी के रेलवे ट्रैक पर यह पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। सेमी हाईस्पीड ट्रेन की गति 140-160 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। अयोध्या में चल रहे दोहरीकरण में उच्च क्षमता वाले स्लीपर लगाए जा रहे हैं। वंदे भारत में आठ कोच लगे हैं, जो चेयरकार हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें