Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir: अयोध्‍या राम मंद‍िर की नई तस्‍वीरें आईं सामने, चंपत राय बोले- अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा प्रथम तल

Ram Mandir Ayodhya अयोध्‍या में बन रहे द‍िव्‍य और भव्‍य राम मंद‍िर की ताजा तस्‍वीरें आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने जारी की हैं। इसी के साथ महासच‍िव चंपत राय ने कहा क‍ि जल्‍द ही मंद‍िर का प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Fri, 13 Jan 2023 02:33 PM (IST)
Hero Image
Ram Mandir Ayodhya: राम मंद‍िर की ताजा तस्‍वीरें आईं सामने

अयोध्‍या, जेएनएन। राजा राम की नगरी में रामलला के द‍िव्‍य और भव्‍य मंद‍िर का न‍िर्माण तेजी से चल रहा है। आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया क‍ि मंद‍िर का प्रथम तल इस साल अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगा। वहीं जनवरी 2024 में गर्भगृह में रामलला व‍िराजेंगे। हम आपको मंद‍िर की ताजा तस्‍वीरों से रूबरू कराने जा रहे हैं।

मंद‍िर निर्माण क्षेत्र में राजस्‍थान से आए पत्‍थरों पर कारीगर ड‍िजाइन उकेर रहे हैं। खूबसरती के साथ एक एक पत्‍थर को मंद‍िर में लगाने के ल‍िए तैयार क‍िया जा रहा है।

महासचिव चंपत राय ने कहा क‍ि मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। गर्भगृह आसपास की दीवारें चारो तैयार हो गई हैं। मंद‍िर की भाषा में इन दीवारों को मनडोवर कहा गया है। ये दीवार भी पत्‍थरों की ऊंचाई के साथ एक साथ ऊपर चल रही हैं।

गर्भगृह के चारो ओर की दीवार के बाहर पर‍िक्रमा मार्ग भी तैयार क‍िया जा रहा है। इनकी दीवारों का काम भी एक साथ चल रहा है। गर्भगृह में खंभे, खंभे के चारो ओर दीवार और दीवार के चारो ओर पर‍िक्रमा मार्ग तीनों एक साथ ऊपर जा रहे हैं।

आपके ध्‍यान में आ गया होगा क‍ि गर्भगृह में सफेद पत्‍थर लगा है। वो मार्बल है। मकराना का व्‍हाइट मार्बल। मैं उसको कहूंगा क्‍लास वन यानी बेस्‍ट क्‍वाल‍िटी का मार्बल है। गर्भगृह की दीवारें भी मार्बल की होंंगी। खंभे भी मार्बल के होंगे और फर्श भी मार्बल का ही होगा।

गर्भगृह को छोड़कर अतर‍िक्‍त पांच मंडप और होंगे। तीन मंडप प्रवेश द्वार से गर्भगृह की ओर और दो मंडप अगल-बगल हैं। उन्‍हें कीर्तन मंडप कहा गया है। मंडपो के नाम पहचान करने के ल‍िए अलग अलग रखे गए हैं। महासचि‍व चंपत राय ने कहा क‍ि अगर प्रथम तल की बात करें तो काम बहुत संतोषजनक है। हमारे कारीगर द‍िन रात मेहनत कर रहे हैं।