Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया

डॉ. राममनोहर लोहिया की 111वीं जयंती पर समाजवादी

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 10:45 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 10:45 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए डॉ. लोहिया

अयोध्या: डॉ. राममनोहर लोहिया की 111वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी, लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद व समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) ने समाजवाद का पुरोधा बताया। उनके दिखाए रास्ते व सिद्धातों को मौजूदा समय में प्रासंगिक बताया। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा ही पूंजीवाद से मुकाबला कर सकती है। वह पार्टी कार्यालय में डॉ. लोहिया की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।

गोष्ठी से पहले कार्यालय में शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव उनके शहादत दिवस पर याद किया गया। इससे पहले चौक स्थित लोहिया मंडप पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ.लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव समेत पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव व संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमृत राजपाल, हामिद जाफर मीसम, महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव, मो. हलीम पप्पू, विस कमेटी अध्यक्ष शिव बरन यादव पप्पू, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रियंका सेन प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, कृष्ण कुमार पटेल, दान बहादुर सिंह, फौजी रामानंद ,जेपी यादव, जय सिंह यादव, शैलेंद्र यादव गोष्ठी में शामिल रहे। डॉ. लोहिया के सिद्धांत आज भी उपयोगी-तिवारी

जासं, अयोध्या : लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद की मासिक बैठक में डॉ. लोहिया को जयंती पर याद किया गया। जिलाध्यक्ष माता प्रसाद तिवारी ने डॉ.लोहिया को याद करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में उनके सिद्धांत अत्यंत उपयोगी है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता को अन्याय के विरुद्ध जैसे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने को लेकर सड़कों पर उतरना होगा। कहा, यदि सड़कें सूनी हो जाएंगी तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। स्वतंत्रता सेनानी भवन में सुबह 11 बजे जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को वह संबोधित कर रहे थे।

भगत सिंह के शहीदी दिवस पर यादकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व. नारायणदास खत्री के जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। संचालन प्रदेश सचिव सत्येंद्र श्रीवास्तव ने किया। मोहन सिंह, नरसिंह वर्मा, गिरधर गोपाल, वंशीलाल, जगन्नाथ वर्मा, ओम प्रकाश सोनकर, जयजयराम गुप्त, रामचन्द, अब्दुल मुकीम, जगन्नाथ गुप्त आदि मौजूद रहे।

समाजवादी विचार मंच एवं समाजवादी जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. लोहिया के विचार की प्रासंगिकता विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई। सजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है की डॉ.लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव व लोकनायक जयप्रकाश जैसे समाजवादी राष्ट्रीय नायकों के विचारों को हमने आत्मसात नहीं किया। सजपा जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश यादव, अजय रानी शर्मा, आरती अग्रवाल, ज्योति सेन, अंकिता प्रजापति, जेबा खातून, मीना सेन आदि शामिल रहीं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.