Move to Jagran APP

UP Jhanki: दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर यूपी की झांकी, अयोध्‍या के दीपोत्‍सव की झलकियों ने खींचा लोगों का ध्यान

गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया। यह दूसरा मौका है जब उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या की झलक दिखाई दी। इस झांकी में राम सीता का रथ भी दिखाई दिया।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Thu, 26 Jan 2023 12:51 PM (IST)
Hero Image
गणतंत्र दिवस परेड में UP की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव को दिखाया गया। जागरण

 जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्यपथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकली तो लोगों की निगाहें टिकी रह गईं। इस बार की झांकी में योध्‍या दीपोत्‍सव को भव्य रुप से दर्शाया गया था। झांकी के अगले हिस्से में वशिष्ठ ऋषि की एक बड़ी प्रतिमा रखी गई थी। रथ पर भगवान राम और मां सीता के साथ लक्ष्मण नजर आए।

— PIB India (@PIB_India) January 26, 2023

वहीं उनके आगे एक दिये को रखा गया था जो अज्ञानता के अंधकार को खत्म कर ज्ञान के प्रकाश को दर्शा रहा था। यह दूसरा मौका था उत्तर प्रदेश की झांकी थीम में अयोध्या को जगह दी गई थी। बताते चलें कि परेड में यूपी की झांकी अंतिम दौरे में दिखाई दी।

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 6 साल पहले दीपोत्सव पर्व का आयोजन शुरू हुआ था। साल दर साल इसकी जगमगाहट बढ़ती चली गई और अब इसे देखने के लिए विदेशों से सैलानी आने लगे हैं। साल 2031 तक हर साल अयोध्या में 6.8 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है। साल 2022 में दीपोत्सव में रिकार्ड 15.76 लाख दीये जलाए गए थे, जिसके बाद गिनीज बुक में नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें