Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दोनाली बंदूक की सफाई कर रहा था सेना का जवान, हो गई यह गलती- पूरे घर में छा गया सन्नाटा

सैनिक को गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात सैनिक की मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि सैनिक के पिता की पांचालघाट पर गेंहू की आढ़त है। आठ वर्ष पहले अनिरुद्ध की सेना में नौकरी लगी थी। अनिरुद्ध अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सैनिक की मौत पर मां कुसुमलता आदि स्वजन बेहाल हो गए।

By prashant dwivedi Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 22 Jan 2024 05:18 PM (IST)
Hero Image
सेना का जवान पिता की दोनाली बंदूक कर रहा था साफ, हो गई यह गलती- पूरे गांव में छाया मातम

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। पिता की लाइसेंसी दोनाली बंदूक साफ करते समय चली गोली सैनिक पुत्र के सीने में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैन्य हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां पर इलाज के दौरान सैनिक की मौत हो गई। घटना से स्वजन बेहाल हो गए।

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव नगरिया गिरिधरपुर भरखा निवासी 30 वर्षीय सैनिक अनिरुद्ध प्रताप सिंह सोमवंशी की तैनाती इन दिनों देहरादून में है। वह पांच की छुट्टी पर घर आए थे। रविवार को वह अपने पिता हरिकरन सिंह सोमवंशी की लाइसेंसी दोनाली बंदूक साफ कर रहे थे। तभी गोली चल गई और सैनिक के सीने में जा लगी।

सैनिक को गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात सैनिक की मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि सैनिक के पिता की पांचालघाट पर गेंहू की आढ़त है। आठ वर्ष पहले अनिरुद्ध की सेना में नौकरी लगी थी। अनिरुद्ध अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। सैनिक की मौत पर मां कुसुमलता आदि स्वजन बेहाल हो गए। सोमवार को डा. गौरव यादव और डा. शोभित कुमार के पैनल से पोस्टमार्टम किया गया। सैनिक के सीने में 12 छर्रे फंसे मिले।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर