Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सपा प्रत्याशी की पत्नी की मौजूदगी में भीड़ ने सिपाहियों को पीटा, गाड़ी तोड़ी; ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव

फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर चली गई। उसके बाद सपा प्रत्याशी की पत्नी कुछ लोगों के साथ पहुंची। वह बूथ से करीब दौ सो मीटर की दूरी पर खड़ी हो गईं। उनके आने पर भीड़ लग गई। पुलिस कर्मी भीड़ का वीडियो बनाने लगे। तभी भीड़ ने पथराव कर सिपाहियों की पिटाई कर गाड़ी तोड़ दी।

By prashant dwivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 14 May 2024 12:46 PM (IST)
Hero Image
सपा प्रत्याशी की पत्नी की मौजूदगी में भीड़ ने सिपाहियों को पीटा, गाड़ी तोड़ी

संवाद सूत्र, शमसाबाद। फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पहुंची पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर चली गई। उसके बाद सपा प्रत्याशी की पत्नी कुछ लोगों के साथ पहुंची। वह बूथ से करीब दौ सो मीटर की दूरी पर खड़ी हो गईं। उनके आने पर भीड़ लग गई।

पुलिस कर्मी भीड़ का वीडियो बनाने लगे। तभी भीड़ ने पथराव कर सिपाहियों की पिटाई कर गाड़ी तोड़ दी। उसके बाद थानाध्यक्ष पीएसी बल लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक प्रत्याशी की पत्नी समर्थकों के साथ जा चुकीं थीं। पुलिस ने पथराव और हमला करने के आरोप में तीन और ग्रामीणों को पकड़ लिया।

सोमवार शाम को गांव बलीपुर भगवंत (उलियापुर) स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदान केंद्र के बूथ संख्या 218 पर फर्जी वोटिंग करने की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। उसके बाद सपा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य की पत्नी प्रियंका शाक्य कुछ समर्थकों के बूथ से दो सौ मीटर की दूरी पर पहुंची और जानकारी करने लगी। उनके आने पर भीड़ लग गई। इस पर दो सिपाही भीड़ का वीडियो बनाने लगे। तभी भीड़ ने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर सिपाहियों की पिटाई कर दी। पथराव से वाहन टूट गया।

तीन ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया

थानाध्यक्ष बलराज भाटी पुलिस पीएसी बल के साथ जब तक मौके पर पहुंचे तब तक सभी लोग जा चुके थे। हालांकि थानाध्यक्ष ने गांव में तलाशी अभियान चलाकर तीन ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि सपा प्रत्याशी की पत्नी प्रियंका शाक्य की मौजूदगी में भीड़ लगी थी। पुलिस कर्मी भीड़ का वीडियो बना रहे थे। तभी भीड़ ने सिपाहियों से अभद्रता कर पथराव कर दिया। जिससे वाहन का शीशा टूट गया। इस बीच सपा प्रत्याशी की पत्नी मौके से चली गईं। पथराव करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर सीट पर दिलचस्प हुआ मुकाबला, सपा के टिकट पर अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने भी भरा पर्चा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर