Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Anupam Dubey Farrukhabad: कौन है अनुपम दुबे, ज‍िसके खि‍लाफ दर्ज हैं 63 मुकदमे; ध्‍वस्‍त क‍िया गया करोड़ों का आलीशान होटल

Who Is BSP Leader Anupam Dubey फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ 63 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 1987 में मारपीट का दर्ज हुआ था। उसके बाद जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वर्ष 1991 और 1994 में हत्या के दो मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद मुकदमे दर्ज कराए जाते रहे। गिरफ्तारी होने से पहले उनके खिलाफ 41 मुकदमे दर्ज थे। जिनमें गैंगस्टर गुंडा एक्ट एनडीपीएस जैसे शामिल हैं।

By Jagran NewsEdited By: Vinay SaxenaUpdated: Tue, 17 Oct 2023 04:04 PM (IST)
Hero Image
माफिया घोषित बसपा नेता अनुपम दुबे की फाइल फोटो, आलीशान होटल ज‍िसे क‍िया गया ध्‍वस्‍त।

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। Who Is BSP Leader Anupam Dubey: पुलिस रिकॉर्ड में कानपुर जोन नंबर एक पर माफिया घोषित बसपा नेता अनुपम दुबे के खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और धोखाधड़ी जैसे 63 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ कोड नंबर डी-47 के नाम से गैंग पंजीकृत किया था।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कसरट्टा निवासी माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ 63 मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ पहला मुकदमा वर्ष 1987 में मारपीट का दर्ज हुआ था। उसके बाद जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वर्ष 1991 और 1994 में हत्या के दो मुकदमे दर्ज हुए। इसके बाद मुकदमे दर्ज कराए जाते रहे। गिरफ्तारी होने से पहले उनके खिलाफ 41 मुकदमे दर्ज थे। जिनमें गैंगस्टर, गुंडा एक्ट, एनडीपीएस जैसे शामिल हैं।

जेल जाने के बाद अनुपम के खिलाफ पीड़ित मुकदमा दर्ज कराने को सामने आए। इसके बाद धोखाधड़ी, अपहरण जैसे मुकदमे दर्ज कराए गए।

यह भी पढ़ें: ध्वस्त किया गया बसपा नेता का होटल, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद

  • अनुपम को जब फतेहगढ़ से मैनपुरी जेल भेजा गया था, तब उसके खिलाफ 26 सितंबर 2021 को रासुका की कार्रवाई की गई थी।
  • 13 मई 2021 को प्रदेश की माफिया सूची में अनुपम दुबे को शामिल गया था। 27 जून 2022 को प्रशासन ने अनुपम का होटल कुर्क किया था।
  • नौ जुलाई 2022 को गैंगस्टर अधिनियम के तहत अनुपम का सीमेंट ब्रिक कारखाना सीज किया गया था।
  • 21 अक्टूबर 2022 को कोड नंबर डी-47 के नाम से अनुपम दुबे गैंग का पंजीकृत किया गया।
  • 24 जुलाई 2022 अनुपम उनके भाई और स्वजन के खिलाफ धोखाधड़ी, तीन अगस्त 2022 को अनुपम व चकबंदी अधिकारी समेत पांच पर धोखाधड़ी व षड्यंत्ररचने का मामला दर्ज क‍िया गया।
  • 20 अगस्त 2022 को अनुपम दुबे व उसके भाइयों समेत छह के खिलाफ रंगदारी, धमकाने, 07 दिसंबर 2022 माफिया अनुपम व उसके चचेरे भाई के खिलाफ जमीन कब्जाने का मुकदमा।
  • चार जनवरी 2023 को अनुपम व उसके भाइयों समेत नौ के खिलाफ धोखाधड़ी, 17 मार्च 2023 को अनुपम दुबे व भाइयों समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी।
  • आठ अप्रैल को अनुपम, डब्बन समेत 11 लोगों के खिलाफ अपहरण व फिरौती।
  • 21 जुलाई को अनुपम दुबे समेत सात पर अपहरण, 28 जुलाई को अनुपम व आदि के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी।
  • दो अगस्त को गवाह का फर्जी शपथ पत्र दाखिल कराने में अनुपम व उसके, अधिवक्ता समेत तीन के खिलाफ, 12 सितंबर को कुर्क जमीन पर फसल उगाने के एवज में अनुपम व डब्बन ने मांगे 2.5 लाख रुपये सालाना का मुकदमा का दर्ज कराया गया था।
  • ये मुकदमे मऊदरवाजा, फतेहगढ़, मोहम्मदाबाद आदि थाने व कोतवाली में दर्ज हुए हैं।
  • अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि माफिया अनुपम दुबे के खिलाफ 63 मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: Anupam Dubey Farrukhabad: माफ‍िया बसपा नेता अनुपम दुबे के घर में लगी आग, कपड़े-गद्दे जले; एक द‍िन पहले जमींदोज कि‍या गया था होटल

माफिया ने हरदोई से लड़ा था विधानसभा का चुनाव

माफिया अनुपम दुबे बसपा की टिकट पर जनपद हरदोई की विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गया था। इससे पहले सदर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे जीत नहीं मिल सकी थी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें