Move to Jagran APP

'अपनों ने की चुनाव में गद्दारी, समय आने पर कराया जाएगा एहसास'; भीतरघात करने वालों पर भाजपा सांसद की चेतावनी

तीसरी बार जीतने के बाद पहली बार पहुंचे सांसद ने नगर भ्रमण के बाद ब्लाक में क्षेत्र पंचायत से बने सभागार का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अपनों ने चुनाव में गद्दारी की है। वह उनकी नजर में हैं और समय आने पर उन्हें एहसास कराया जाएगा। उन्होंने सपा व कांग्रेस पर चुनाव में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

By paras dubey Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:48 PM (IST)
Hero Image
ब्लाक सभागार में लोगों को संबोधित करते सांसद मुकेश राजपूत। जागरण

संवाद सूत्र, शमसाबाद (फर्रुखाबाद) । तीसरी बार जीतने के बाद पहली बार पहुंचे सांसद ने नगर भ्रमण के बाद ब्लाक में क्षेत्र पंचायत से बने सभागार का लोकार्पण किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ अपनों ने चुनाव में गद्दारी की है। वह उनकी नजर में हैं और समय आने पर उन्हें एहसास कराया जाएगा।

उन्होंने सपा व कांग्रेस पर चुनाव में जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।  शनिवार दोपहर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत कस्बे में पहुंचे। लोगों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने मुख्य मार्गों पर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल भ्रमण कर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद क्षेत्र पंचायत से बने ब्लॉक कार्यालय सभागार का लोकार्पण किया। विधायक सुशील शाक्य को भी आना था, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

सभागार में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि सपा तथा कांग्रेस के लोगों ने चुनाव के समय लोगों को गुमराह किया। वर्ष 2014 से पहले लोगों को राशन तक उपलब्ध नहीं होता था। जबसे मोदी जी की सरकार बनी उसके बाद से राशन, आवास व शौचालय सभी को मिले। कुछ अपनों ने भी चुनाव में गद्दारी की है, जो नजर में हैं। समय आने पर उन्हें भी एहसास कराया जाएगा।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख सुषमा राजपूत के प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता, सुनील रावत, राहुल राजपूत, पंकज राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा जिला कमेटियों में हो सकते है बड़े फेरबदल, लोकसभा चुनाव परिणामों से असमंजस से नेता-कार्यकर्ता

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।