Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Farukhabad Lok Sabha Seat : 17.47 लाख वोटर चुनेंगे अपना सांसद, यह 8 प्रत्याशी हैं मैदान में

Farukhabad Lok Sabha Seat Update सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा एटा जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 1747177 कुल मतदाता हैं। इसमें 939459 पुरुष 807673 महिला और 46 मतदाता हैं।

By tafheen khan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 13 May 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Farukhabad Lok Sabha Seat : 17.47 लाख वोटर चुनेंगे अपना सांसद, यह 8 प्रत्याशी हैं मैदान में

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद : महीनों से जिसका इंतजार था, वह आ गई है। लोकतंत्र की नई इबारत लिखने को सभी लोग तैयार हैं, इंतजार है केवल मतदाताओं का। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र के 17.47 लाख मतदाता आठ प्रत्याशियों में से अपना सांसद चुनेंगे। इसके लिए लोकसभा क्षेत्र के 1326 मतदान केंद्रों पर 1848 बूथ बनाए गए हैं। जनपद में 38 माडल बूथ बनाए गए हैं। जिन्हें ढंग से सजाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोकसभा क्षेत्र में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा एटा जिले की अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर अपना सांसद चुनेंगे। पूरे लोकसभा क्षेत्र में 17,47,177 कुल मतदाता हैं। इसमें 939459 पुरुष, 807673 महिला और 46 मतदाता हैं। इसमें 25731 युवा पहली बार मतदान करेंगे।

इन सभी मतदाताओं को मतदान करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल देने की कोशिश की गई। मुख्य मुकाबला भाजपा के सांसद व प्रत्याशी मुकेश राजपूत और सपा के डा. नवल किशोर शाक्य के बीच है।

बसपा प्रत्याशी क्रांति पांडेय इस लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हैं। इस सीट पर चुनावी प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हुई थी। अधिसूचना के बाद इसी दिन से नामांकन भरना शुरू हुआ था। इसमें 17 लोगों ने नामांकन किया था। इस दौरान जांच में आठ लोगों के नामांकन निरस्त कर दिए गए थे और एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया था।

ये हैं प्रत्याशी - चुनाव चिह्न - दल

1- क्रांति पांडेय- हाथी - बहुजन समाज पार्टी

2- नवल किशोर शाक्य- साइकिल - समाजवादी पार्टी

3- मुकेश राजपूत - कमल - भारतीय जनता पार्टी

4- अमर सिंह - बेंच - भारतीय राष्ट्रीय मोर्चा

5- दिनेश - बांसुरी - भारतीय शक्ति चेतना पार्टी

6- विद्या प्रकाश - उपहार - भारतीय जवान किसान पार्टी

7- श्यामवीर सिंह -कांच का गिलास - भारतीय नागरिक पार्टी

8- हरिनंदन सिंह - गन्ना किसान - निर्दलीय

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर