Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: संजीव पारिया की 15.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

माफिया अनुपम दुबे का साथी और बार एसोसिएशन का पूर्व महासचिव गैंगस्टर के आरोपित संजीव पारिया की पहले दिन करीब 15.20 करोड़ की संपत्ति में कुर्क कर ली गई। इनमें आठ दुकानें प्लाट वाहन और बैंक खातों में जमा नकदी शामिल हैं। पारिया के दो विद्यालयों को कुर्क कर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक की सुपुर्दगी में दे दिए गए ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो सके।

By prashant dwivedi Edited By: Abhishek Pandey Updated: Sun, 24 Mar 2024 08:04 AM (IST)
Hero Image
संजीव पारिया की 15.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे का साथी और बार एसोसिएशन का पूर्व महासचिव गैंगस्टर के आरोपित संजीव पारिया की पहले दिन करीब 15.20 करोड़ की संपत्ति में कुर्क कर ली गई। इनमें आठ दुकानें, प्लाट, वाहन और बैंक खातों में जमा नकदी शामिल हैं।

पारिया के दो विद्यालयों को कुर्क कर उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक की सुपुर्दगी में दे दिए गए ताकि बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो सके। बाकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई होली बाद की जाएगी। संजीव पारिया इस समय शाहजहांपुर जेल में बंद है।

शनिवार को तहसीलदार श्रृद्धा पांडेय, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष अमित गंगवार, फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह, कादरीगेट थानाध्यक्ष अवध नारायन पांडेय पुलिस फोर्स व राजस्व कर्मियों के साथ कर्नलगंज पुलिस चौकी के बाहर एकत्र हुए। यहां से ढोल बजाते हुए अधिकारी लोको रोड पहुंचे। वहां पर तहसीलदार ने संजीव पारिया की संपत्ति जब्त करने की जानकारी दी।

सोनी पारिया इंटर कालेज का ताला तुड़वाकर अधिकारियों ने अंदर जाकर छानबीन की। इस दौरान संजीव पारिया के स्वजन आ गए। उन्हें गैंगस्टर अधिनियम के तहत संपत्ति कुर्क करने की जानकारी दी गई। उसके बाद इस कालेज के सामने सोनी पारिया जूनियर विद्यालय की छानबीन की गई।

तहसीलदार ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए दोनों विद्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह की सुपुर्दगी में दे दिए। इसके बाद तहसीलदार ने आठ दुकानें और प्लाट कुर्क कर लिए। उक्त प्लाट सिविल लाइन और उसके आस पास हैं। मुहल्ला तलैया लेन में किराएदारों से दुकानें खाली कराई गईं।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि ओल्ट ग्रांट बंगला नंबर 10 कैंट निवासी संजीव पारिया अपने व परिवार के आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी क्रिया कलाप करते हुए विगत कई वर्षों से गिरोह बनाकर लगातार अपराध करता रहा है।

जिलाधिकारी डा. विजय कुमार सिंह के आदेश पर 36,54,58,809 रुपये की संपत्ति कुर्क की जानी है। पहले दिन 15,20,34,809.86 रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। इसमें आठ दुकानें, प्लाट, वाहन शामिल हैं। बैंक खातों में जमा 32,09,567.86 रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर