Move to Jagran APP

Farrukhabad: भाजपा प्रत्याशी की कार व निजी सचिव के मंडी में एंट्री पर भड़के AAP व सपाई, लगाए आरोप- उन्हें रोका गया तो…

दोपहर को भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता सचेंद्र प्रताप सिंह व उनके निजी सचिव अनूूप मिश्रा मंडी पहुंचे। वहां सपा प्रत्याशी डा.नवल किशोर शाक्य के समर्थक विजय शाक्य आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व एक अन्य के साथ मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी की कार व निजी सचिव को देखकर सपा समर्थक हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें रोका गया तो...

By brajesh mishra Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 14 May 2024 06:45 PM (IST)
Hero Image
भाजपा प्रत्याशी की कार व निजी सचिव के मंडी में एंट्री पर भड़के AAP व सपाई

जागरण संवाददाता, फर्रुखाबाद। चुनाव प्रेक्षकों की स्क्रूटिनी बैठक में भाग लेने को भाजपा प्रत्याशी की कार से निजी सचिव दोपहर को सातनपुर मंडी पहुंचे। उन्हें बैरियर पर प्रवेश दिए जाने पर वहां मौजूद सपा प्रत्याशी के समर्थक व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप लगाया कि जब उन्हें रोका गया तो सांसद की कार व निजी सचिव अंदर कैसे घुस गए। विवाद के बीच लेखपाल ने हस्तक्षेप किया। सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को ईवीएम की निगरानी करने का निर्देश दिया है। वहीं भाजपाई वहां मौजूद रहकर सपाइयों की निगरानी करेंगे।

मतदान के बाद प्रेक्षक द्वारा मंगलवार को मंडी परिसर में स्क्रूटिनी बैठक के लिए प्रत्याशी या उनके चुनाव अभिकर्ता को आमंत्रित किया गया था।

दोपहर को भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता सचेंद्र प्रताप सिंह व उनके निजी सचिव अनूूप मिश्रा मंडी पहुंचे। वहां सपा प्रत्याशी डा.नवल किशोर शाक्य के समर्थक विजय शाक्य, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व एक अन्य के साथ मौजूद थे। भाजपा प्रत्याशी की कार व निजी सचिव को देखकर सपा समर्थक हंगामा करने लगे।

लेखपाल अजीत दुबे ने लोगों को समझाया

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्हें रोका गया तो भाजपा प्रत्याशी की कार व निजी सचिव मंडी के अंदर कैसे आ गए।

अनूप मिश्रा ने कहा कि वह अधिकारियों की बैठक में शामिल होने आए हैं। लेखपाल अजीत दुबे ने लोगों को समझाया। कुछ देर बार सचेंद्र प्रताप सिंह बाहर निकल आए तो अनूप मिश्रा अंदर चले गए। सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव को भी अंदर बुला लिया गया।

यह भी पढ़ें- कन्नौज का रोचक रण तय करेगा सपा प्रमुख की भविष्य की रणनीति, 2027 का संदेश भी; भाजपा प्रत्याशी सुब्रत के लिए भी बड़ी चुनौती

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।