Move to Jagran APP

यूपी के इस जिले में दौड़ेंगी 30 नई रोडवेज बसें, ग्रामीण इलाकों में भी मिलेगी सुविधा; शासन को भेजा गया रूट चार्ट

UP Roadways Bus रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए 30 नई बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें से 19 बसें अंतर-जनपदीय और 11 बसें ग्रामीण रूटों पर चलेंगी। ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को अब आवाजाही के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बसें सुबह गांव से आएंगी और शाम को वापस जाएंगी। अंतर-जनपदीय बसों का भी यही हाल रहेगा।

By Ravindra pratap singh Edited By: Riya Pandey Updated: Wed, 09 Oct 2024 08:28 PM (IST)
Hero Image
फतेहपुर को मिलेगी 30 नई रोडवेज बसों की सौगात

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र में आवाजाही के लिए अब यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा, साथ ही अंतर्जनपदीय बसों के संचालन में रूट बढ़ाए गए हैं। ऐसे में यात्रियों को अब आवाजाही में कोई परेशानी नही होगी। रोडवेज विभाग ने शासन को 30 बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट बनाकर भेजा है।

19 अंतर्जनपदीय और 11 ग्रामीण रूट तय किए गए हैं। ग्रामीण रूटों में बस सुबह गांव से आएगी और शाम को वापस जाएगी। यही हाल अंतर जनपदीय बसों का रहेगा।

सर्वे के बाद शासन से बसों की मांग

मुख्यालय से कुछ ही जिलों के लिए बसों का संचालन हो पाता है। बहुत से जिले हैं जिनमें बसों का संचालन होना जरूरी है। इस पर विभाग ने विचार किया और सर्वे करने के बाद शासन से बसों की मांग की है। साथ ही 30 बसों के संचालन रूट को भी तय कर के शासन को भेज दिया है।

एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि शासन से 30 बसों की मांग की गई है। गांव व अंतर्जनपदीय लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी। सर्वे करने के बाद ही रूटों का चयन किया गया है। जल्द ही इन रूटों में बसें दौड़ेंगी।

अंतर जनपदीय रूट

क्रमांक  मार्ग का विवरण संख्या  दैनिक किमी
1 मुख्यालय से मैनपुरी, आगरा 2 1028
2 मुख्यालय से इटावा, आगरा 2 1032
3 मुख्यालय से कानपुर, प्रयागराज 5 2570
4 मुख्यालय से शक्तिनगर  2 1024
5 मुख्यालय से कानपुर, दिल्ली 2 1060
6 मुख्यालय से पुखरायां, उरई, प्रयाग 2 1076

ग्रामीण क्षेत्र के रूट

क्रमांक मार्ग का विवरण संख्या दैनिक किमी
1 मुख्यालय से बिंदकी, जहानाबाद, कानपुर 1 298
2 मुख्यालय से बिंदकी कानपुर  1 312
3 मुख्यालय से नौबस्ता, कानपुर 1 382
4 मुख्यालय से गौंती कानपुर 1 294
5 मुख्यालय से मंडवा कानपुर 1 302
6 मुख्यालय से कोट कानपुर 1 388
7 मुख्यालय से गहुरे कानपुर  1 312
8 मुख्यालय से मिस्सी कानपुर  1 334
9 मुख्यालय से बौने फतेहपुर 1 288
10 मुख्यालय से कानपुर गौरा  1 356
11 मुख्यालय से जमरावां कानपुर  1 224
12 मुख्यालय से डीघ कानपुर  1 246
13 मुख्यालय से ललौली बांदा 1 230
14 मुख्यालय से पुखरायां मुख्यालय 1 252
15 मुख्यालय से भिटौरा कानपुर 1 268

यह भी पढ़ें- 15 साल पुराने वाहन का भी होगा नवीनीकरण, लेकिन उससे पहले करना होगा एक काम और कबाड़ बनने से बच जाएगी आपकी गाड़ी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें