Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुद तोड़ो नहीं तो आएगा बुलडोजर, यूपी के इस जिले में घरों में चस्पा किए गए नोटिस

Fatehpur News गाजीपुर कस्बे में पावर हाउस की भूमि का विवाद और बढ़ गया है। एक तरफ जहां इस भूमि पर 27 से अधिक लोगों ने स्थाई और अस्थाई निर्माण कर रखा है दूसरी तरफ राजस्व व बिजली विभाग एक वर्ष से इस भूमि को खाली करने का मौखिक निर्देश दे रहा है। बावजूद इसके कब्जा जस का तस है।

By Vinod mishra Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 20 Feb 2024 08:06 PM (IST)
Hero Image
खुद तोड़ो नहीं तो आएगा बुलडोजर, यूपी के इस जिले में घरों में चस्पा किए गए नोटिस

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। गाजीपुर कस्बे में पावर हाउस की भूमि का विवाद और बढ़ गया है। एक तरफ जहां इस भूमि पर 27 से अधिक लोगों ने स्थाई और अस्थाई निर्माण कर रखा है, दूसरी तरफ राजस्व व बिजली विभाग एक वर्ष से इस भूमि को खाली करने का मौखिक निर्देश दे रहा है। बावजूद इसके कब्जा जस का तस है।

मंगलवार को एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी के निर्देश पर राजस्व व बिजली टीम ने कब्जेदारों के घर नोटिस चस्पा कर दी। कब्जा हटाने के लिए मौका दिया गया है अन्यथा बुलडोजर लगाकर कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव की अगुवाई में लेखपाल धर्मवीर, उपखंड अधिकारी विद्युत पंकज, अवर अभियंता विद्युत परशुराम ने पावर हाउस की भूमि पर बनीं दुकानें और मकानों पर लाल रंग की नोटिस चस्पा की। नोटिस में कहा गया है कि गाटा संख्या 1841 में मौजूद भूमि 0.5600 पावर हाउस की है। इस भूमि में जिनके भी घर बनें हैं, उन्हें हटाया जाएगा।

प्रशासन की कार्रवाई देखने के लिए कस्बे की भारी भीड़ जमा रही। हालांकि नोटिस चस्पा होने के बाद अनेक महिलाओं ने अपने घरों में चस्पा की गई नोटिस को उखाड़कर फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें: पड़ोसी महिला के फरार होने पर पति से हुआ था विवाद, सुबह दरवाजा खोलकर देखा तो उड़े होश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर