Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fatehpur News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! रोडवेज विभाग को दूसरी खेप में मिलीं चार नई बसें, मिलेगी सहूलियत

लोकसभा चुनाव में जिले से 23 रोडवेज बसें गैर जनपद चली जाने से संचालन में दिक्कत आ रही थी। बसें कम होने से यात्रियों को यात्रा करने में मारामारी का सामना करना पड़ रहा था। नई बसों की खेप मिलने से यात्रा में सहूलियतें होंगी। इसके पहले होली पर्व में चार बसों की खेप के साथ जिले को आठ बसें मिली थीं।

By Jaikesh kumar pandey Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 09 May 2024 02:23 PM (IST)
Hero Image
Fatehpur News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! रोडवेज विभाग को दूसरी खेप में मिलीं चार नई बसें, मिलेगी सहूलियत

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। लोकसभा चुनाव में जिले से 23 रोडवेज बसें गैर जनपद चली जाने से संचालन में दिक्कत आ रही थी। बसें कम होने से यात्रियों को यात्रा करने में मारामारी का सामना करना पड़ रहा था। नई बसों की खेप मिलने से यात्रा में सहूलियतें होंगी।

इसके पहले होली पर्व में चार बसों की खेप के साथ जिले को आठ बसें मिली थीं।  जिले के रोडवेज विभाग के पास होली के पर्व में मिली चार बसों के साथ 90 बसों का संचालन हो रहा था। अब चार बसें मिलने के साथ ही 94 बसों का बेड़ा हो गया है। इन बसों में 23 बसों को लोकसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए गैर जिले भेजा जा चुका है।

जिले में बसों का संचालन कम होने से बसें क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाकर यात्रा करा रही थीं। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गर्मी के दिनों में भीड़ होने से यात्री परेशान होते हैं। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि एक साल में जिले को आठ नई बसें मिलीं हैं जिसके बाद अब संख्या बढ़कर 94 हो गई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर