Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं- नेहरू की पदलोलुपता और मुस्लिम लीग के षड़यंत्र से हुआ बंटवारा

एक द‍िन बाद यानी 15 अगस्‍त को पूरा देश धूमधाम से स्‍वतंत्रता द‍िवस मनायेगा। स्‍वतंत्रता द‍िवस को लेकर प्रदेश में छोटे-छोटे समारोह और त‍िरंगा रैल‍ियां शुरु हो गई हैं। इस फतेहपुर में जिले के दौरे पर आई केंद्रीय राज्यमंत्री ने 14 अगस्त 1947 की याद दिलाते हुए कहा क‍ि नेहरू की पदलोलुपता और मुस्लिम लीग के षड़यंत्र से बंटवारा हुआ।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 13 Aug 2023 02:14 PM (IST)
Hero Image
UP Politics: साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस पर बोला हमला

फतेहपुर, जागरण संवाददाता। जिले की सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति 14 अगस्त 1947 को बंटवारे की याद दिलाते हुए कांग्रेस और मुस्लिम लीग को आड़े हाथों लिया। बोलीं कि बंटवारे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि यह दो शरीर को दो भागों में बांटना है जो मुझे स्वीकार्य नहीं है।

पं. नेहरू की पदलोलुपता और मुस्लिम लीग की साजिश के तहत देश का मजहब के नाम पर बंटवारा हुआ। वह यहीं नहीं रुकीं हमलावर अंदाज में कहाकि अगर देश की सर्वोच्च कुर्सी सरदार वल्लभभाई पटेल के हाथ में होती तो कुछ और ही नजारा होता। 

लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर मीडिया से मुखातिब केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहाकि बंटवारे में देश को लाशें मिलीं, महिलाओं और बेटियों की इज्जत लूटी गई। मां भारती की दो भुजाएं काटने में दो लोगों की महात्वाकांक्षा ने देश को मजहब के आधार पर बांट डाला। इस साजिश में कम्युनिष्ट भी शामिल थे।

अपनी पार्टी के लोगों को लीग में शामिल करवाया। अंग्रेजों की फूट डालो की नीति सफल रही। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम सभी भारतवासियों को याद रखना चाहिए। जम्मू कश्मीर में आए हिंदुओं को मौलिक अधिकार कांग्रेस नहीं दे पाई। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर उन्हें अधिकार दिए। कांग्रेस कहती है कि सत्ता में आएंगे तो फिर से धारा 370 लौटाएंगे।

देश की आजादी नेहरू परिवार नहीं चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त जैसे रणबांकुरों और बलिदानियों की वजह से मिली है। यही वजह है कि भाजपा आज ऐसे लोगों को याद कर रही है। अमृत कलश यात्रा, अमृत वाटिका, 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाल कर बलिदानियों को नमन कर रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, विधायक जहानाबाद राजेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।