Move to Jagran APP

VIDEO: 40 दिन में 7 बार काटा सांप ने! युवक बोला- काटने से पहले सपने में आता है; पढ़ें चौंकाने वाले दावे में कितनी सच्चाई

बीते दिनों फतेहपुर जिले से अजीबोगरीब घटना जानकारी में आई है। यह किसी कहानी से कम नहीं है। जिले के एक गांव के युवक को एक सांप अब तक छह से सात बार काट चुका है। युवक इलाज के बाद हर बार ठीक हो जा रहा है। अब युवक के ठीक होने के बाद उसकी वीडियो सामने आई है ।

By Jagran News Edited By: Riya Pandey Updated: Sat, 13 Jul 2024 09:15 PM (IST)
Hero Image
सांप के काटने की जानकारी देता विकास दुबे

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। सौंरा गांव के 24 वर्षीय विकास दुबे को 40 दिनों में सात बार सांप के डसने की बात का रहस्य बरकरार है। जांच टीम अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है, लेकिन सर्प डसने के बने निशानों को लेकर टीम ने नकारा है, दावा किया है कि सर्प के बाइट मार्क ऐसे नहीं होते है।

उधर निजी नर्सिंग होम में पीड़ित की अस्पताल से छुट्टी कर दी है, और हायर सेंटर में दिखाने की स्वजन को दी है। विकास दुबे का दावा है कि उसे सपने में सर्प दिखता है, उधर स्वजन सर्प दिखने की बात नकार रहे हैं।

6 बार विकास को डस चुका है सांप

सौंरा गांव के रहने वाले 24 वर्षीय विकास दुबे दो भाइयों में छोटा है। इनके पिता की औद्योगिक क्षेत्र में चाय की दुकान चलाते हैं। विकास फैक्ट्री में मजदूरी करता है। दो जून की रात विकास जब घर पर सोया तो सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद से सपने आने लगा और छह बार शनिवार व रविवार को रात में उसे डस चुका है। 

परिजन सांप के डसने से जब युवक की हालत खराब होती है तो फतेहपुर के श्रीराम सनेही मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती करा कर इलाज कराते हैं। 

डसने से सात घंटे पहले सपने में आया सांप

सांप के डसने से परेशान हो युवक ने अपना घर छोड़कर चाचा व मौसी के यहां गया तो वहां पर सांप ने डसने से करीब छह से सात घंटे पहले सपने में आया और फिर डस लिया। 11 जुलाई को सांप के डसने का सपना आने के बाद सांप ने सातवीं बार डस लिया। 

यह भी पढ़ें- विकास दुबे को बार-बार क्यों काट रहा सांप… सपने में बोला- नौंवी बार काटूंगा कोई बचा नहीं पाएगा, डीएम तक पहुंची बात

यह भी पढ़ें- Fatehpur News: भाई की डांट के बाद बहन ने फंदे से लटकर दी जान, पेट्रोल डालकर शव जलाने में चार झुलसे

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।