Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा चुनाव से पहले पकड़ी गई तमंचा फैक्ट्री, आरोपियों की मंशा जान उड़ गए पुलिस के होश

विजय नगर नई आबादी स्थित अधबने मकान में तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 10 तमंचा सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By Ajay Pratap Singh Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 22 Jan 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
अधबने मकान में चल रही थी तमंचा बनाने की फैक्ट्री, दो गिरफ्तार।

संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद। लाइनपार थाना क्षेत्र के विजय नगर नई आबादी स्थित अधबने मकान में तमंचा बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 10 तमंचा सहित भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। 

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। शुक्रवार देर रात इंस्पेक्टर वैभव कुमार ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम महेंद्र सिंह निवासी ओमनगर लव कुश नगर और अशोक निषाद निवासी विजयनगर टाकीज के पास छारबाग बताया। उनके कब्जे से 10 तमंचे मिले। 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा को प्रभावित करने के लिए तमंचा बनाए जा रहे थे। महेंद्र के विरुद्ध दक्षिण और लाइनपार थाने में तीन और अशोक के विरुद्ध शिकोहाबाद और लाइनपार थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। जो लोग इनसे तमंचा खरीदते थे, उनके बारे में भी जानकारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुस्लिम परिवार में जन्मा बच्चा, घरवालों ने रख दिया ये नाम, बोले- यह भाईचारे का प्रतीक

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 'प्राण प्रतिष्ठा' कार्यक्रम में श्रद्धालु को पड़ा दिल का दौरा, IAF के मोबाइल अस्पताल ने बचाई जान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर