Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदल गए अफसर मगर नहीं बदला मंडी का हाल

मंडी परिसर में जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर हुआ जलभराव नाले गंदगी से अटे शौचालय से उठती दुर्गध से लोग परेशान।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 20 Dec 2020 05:50 AM (IST)
Hero Image
बदल गए अफसर मगर नहीं बदला मंडी का हाल

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था बदहाल होने पर सरकार ने अफसर तो बदल दिए, फिर भी मंडी के हालात में कोई बदलाव नहीं हो सका। मंडी के मुख्य गेट से लेकर दुकानों के आसपास जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। मंडी में गंदगी व जलभराव के चलते किसान व आढ़तिया काफी परेशान हैं।

कोटला रोड स्थित नवीन गल्ला फल एवं सब्जी मंडी में 150 से अधिक दुकान व फड़ बने हुए हैं। यह मंडी समिति पिछले दिनों सुर्खियों में रही। मंडी परिसर में गंदगी की शिकायत पर मंडी सचिव रामकुमार को निलंबित कर दिया गया था। बेबर मंडी समिति सचिव राजेंद्र सिंह को प्रभार दिया गया। सचिव बदले जाने के बाद भी मंडी के हालत का जागरण ने जायजा लिया। मंडी के मुख्य गेट से पूरे मंडी परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। गंदगी के ढेर पर आवारा जानवर विचरण कर रहे थे। मंडी के पहले गेट के निकट जलभराव के हालात बने हुए थे। फल एवं सब्जी मंडी में भी जगह-जगह गंदगी नजर आई। यहां तक कि मंडी सचिव के कार्यालय के निकट भी गंदगी का ढेर लगा था।

-स्वागत कराने के बाद नहीं आए मंडी सचिव

व्यापारियों का कहना है कि नए मंडी सचिव का जोरदार स्वागत किया गया था। इसके बाद वह मंडी में कब आते हैं, कब चले जाते हैं, इसका कोई पता नहीं चलता। आखिर हम लोग अपनी समस्याएं किसको जाकर बताएं। ठेके के सफाई कर्मचारियों की मनमानी

मंडी समिति में सफाई का आठ कर्मचारियों का ठेका उठा है, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी के चलते ठेका कर्मचारी भी मनमाने रूप से काम करते हैं। इससे मंडी सफाई व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा। - मंडी समिति में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। जगह-जगह गंदगी व जलभराव के हालत बने हुए हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

- कासिम खान, व्यापारी -मंडी सचिव द्वारा सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। हम लोग गंदगी के बीच बैठकर फल व सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। मंडी में दुर्गंध के चलते सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

- मायाराम, व्यापारी

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर