Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haj Yatra 2025: अब 18 से 65 वर्ष तक के लोग ही जा सकेंगे हज, नई पॉलिसी जारी; ग्रुप भी पांच के बनेंगे

हज यात्रा 2025 के लिए पालिसी जारी हो चुकी है। नई पॉलिसी के अनुसार अब 65 वर्ष तक के लोग ही हज यात्रा पर जा सकेंगे। अभी तक चार-चार लोगों के ग्रुप बनते थे जो अब पांच-पांच के बनेंगे और इनमें बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। बिना मेहराम की महिलाओं के लिए 45 से 60 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है।

By Rajeev Sharma Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 07 Aug 2024 05:03 PM (IST)
Hero Image
अब 18 से 65 वर्ष तक के लोग ही जा सकेंगे हज

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। हज यात्रा 2025 के लिए पालिसी जारी हो गई है। इस बार 18 से 65 वर्ष तक के लोग ही यात्रा पर जा सकेंगे। 65 वर्ष वालों को अपने साथ एक सहयोगी को ले जाना पड़ेगा। इस बार चार की जगह पांच-पांच सदस्यों के ग्रुप बनाए जाएंगे।

उम्मीद की जा रही है कि आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। इस वर्ष हज यात्रा हुए मात्र डेढ़ महीना बीता है। ऐसा पहली बार हुआ है कि अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाली यात्रा के लिए अभी से पालिसी जारी कर दी गई है।

हज कमेटी आफ इंडिया के मास्टर ट्रेनर मौलाना आलम मुस्ताफा याकूबी ने बताया कि इस बार कई अहम बदलाव किए हैं। आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 से घटकर 65 वर्ष कर दी गई है। 65 वर्ष के यात्री को सहयोगी के तौर पर किसी को साथ ले जाना पड़ेगा।

अब पांच-पांच के बनेंगे ग्रुप

अभी तक चार-चार लोगों के ग्रुप बनते थे, जो अब पांच-पांच के बनेंगे और इनमें बच्चे भी शामिल हो सकेंगे। बिना मेहराम की महिलाओं के लिए 45 से 60 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है। मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। पासपोर्ट तैयार रखने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड ने पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे।

ये भी पढ़ें - 

Amethi News: पांच नए मार्गों पर होगा रोडवेज बसों का संचालन, रक्षा बंधन के लिए रोड मैप तैयार

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें