Move to Jagran APP

मंगला आरती के बाद आज मां कामाख्या गर्भगृह के बंद होंगे पट, 22 से 25 जून तक मनाया जाएगा अंबुबाची महोत्सव

मां कामाख्या धाम पर चार दिवसीय अंबुबाची महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद तीन दिन के लिए गर्भगृह के पट बंद हो जाएंगे। पुजारियों द्वारा मंगला आरती की जाएगी और पट बंद कर दिए जाएंगे। रविवार सुबह तक चार बजे पट खुलने के बाद मां का श्रृंगार किया जाएगा। इस बीच मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 22 Jun 2023 11:58 AM (IST)
Hero Image
मंगला आरती के बाद आज मां कामाख्या गर्भगृह के बंद होंगे पट
संवाद सहयोगी, जसराना: गुरुवार को मां कामाख्या धाम पर चार दिवसीय अंबुबाची महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद तीन दिन के लिए गर्भगृह के पट बंद हो जाएंगे।

रविवार को पट खुलते ही मां के दर्शन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। बुधवार को एसपी ग्रामीण ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। कस्बा स्थित मां कामाख्या का प्रसिद्ध मंदिर है।

यहां 39 वर्ष से अंबुबाची महोत्सव मां कामाख्या के रजस्वला होने पर मनाया जाता है। इस बार यह महोत्सव 22 से 25 जून तक मनाया जाएगा। दर्शन करने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

मंगला आरती के बाद बंद हो जाएंगे पट

पुजारियों द्वारा मंगला आरती की जाएगी। इसके बाद मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। रविवार सुबह तक चार बजे पट खुलने के बाद मां का श्रृंगार किया जाएगा। इस बीच मंदिर में पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी और श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

मां कामाख्या धाम के पीठाधीश्वर महेश स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि मंगला आरती के बाद गुरुवार को मां के गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।