Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिरोजाबाद में डेढ़ साल की मासूम से हैवानियत, दरिंदे ने अगवा कर किया दुष्कर्म; आक्रोशित भीड़ ने जमकर लगाई पिटाई

मंगलवार को फिरोजाबाद में हुई शर्मनाक घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपित को मौके से पकड़ने के बाद जमकर पीटा। भीड़ की पिटाई से आरोपित की हालात खराब हो गई। उसके पैर में लगी राड दिखाई देने लगी। जिसके बाद बुधवार सुबह उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में बच्चियां सहमी हैं और ग्रामीण भी हैरान हैं।

By Rajeev Sharma Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 17 Jul 2024 01:20 PM (IST)
Hero Image
फिरोजाबाद में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण टीम, फिरोजाबाद। नारखी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने डेढ़ साल की मासूम को अगवा कर उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया। जिससे बालिका की हालत गंभीर है। उसे अचेतावस्था में ट्रॉमा सेंटर लाया गया। यहां से आगरा रेफर किया गया है। 

बालिका के पिता मजदूरी करने गए थे और मां घरेलू काम में व्यस्त थी। बालिका घर के बाहर अकेली खेल रही थी। इस बीच पास में रहने वाला 21 वर्षीय अंकुश उसे गोद में उठाकर ले गया। एक किसान के चरी के खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।

बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे गांव वाले

बालिका की चीखें सुनकर वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीण खेत में पहुंचे तो युवक भाग ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पीछा करके पकड़ लिया। बालिका की हालत देख ग्रामीणों ने युवक को जमकर पीटा। इस बीच इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपित को उनके सिपुर्द कर दिया।

कुछ देर में सीओ टूंडला भी पहुंच गए। उन्होंने बालिका को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर तेज हुई राजनीतिक हलचल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुलाई मंत्रियों की बैठक

ये भी पढ़ेंः Shamli News: शाम होते हुए पुलिसकर्मियों के साथ जाम छलकाने लगे डायल-112 प्रभारी, एसपी ने दी सीओ को जांच

जिसने सुना वही रह गया अवाक

घटना के बारे में जिसने सुना वही अवाक रह गया। ग्रामीणों के अनुसार अंकुश की शादी नहीं हुई है। वह गांजा आदि का नशा करता है, लेकिन वह डेढ़ साल की बच्ची के साथ ऐसा करेगा। इसका अंदाजा किसी को नहीं था।

मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपित को अस्पताल में कराया भर्ती 

थाना नारखी क्षेत्र के गांव में मंगलवार को डेढ़ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने के आरोपित अंकित को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पैर में पहले से राड पड़ा हुआ है। कल भीड़ की पिटाई के दौरान राड दिखाई देने लगा था इसलिए उसे भर्ती कराया गया। उसका परीक्षण भी कराया जाना है।