Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: फिरोजाबाद में 60 वर्षीय महिला से दुष्कर्म; आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Firozabad Crime News बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की घटना के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मारपीट के कारण उन्हें काफी चोटें आइ हैं। पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ऑटो का इंतजार कर रही थी उसी दौरान अकेला देखकर युवक ने उनके साथ गलत काम किया और मारपीट कर भाग गया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 18 Aug 2024 09:31 AM (IST)
Hero Image
Firozabad News: पुलिस मुठभेड़ का सांकेतिक फोटो उपयोग किया गया है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Firozabad News: यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया। शनिवार को महिला से दुष्कर्म किया और आरोपित फरार हो गया। पचोखरा पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपित घायल हो गया, उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है।

ये था मामला

शराबी युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। विरोध करने पर पीटा, जिससे उनके काफी चोट आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदहवास हालत में उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था। बताया गया है कि एक गांव में रहने वाली 60 वर्षीय महिला शनिवार सुबह मायके आईं थीं। शाम को लौटते समय वह पचोखरा क्षेत्र में ऑटो की प्रतीक्षा में खड़ीं थीं। तभी वहां पहुंचे शराबी युवक ने उन्हें अकेला देखकर दबोच लिया और खींच कर पुलिया के नीचे ले गया। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ेंः Saint Premanand: संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह, जपा 'राधा नाम'

ये भी पढ़ेंः मेरठ में दो साल की मासूम की अगवा कर दुष्कर्म के बाद हत्या; कस्टडी से भागा आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार

आरोपित ने किए शरीर पर प्रहार

आरोपित ने उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर प्रहार किया। जिससे वह घायल हो गईं। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपित भाग गया। पुलिस वृद्धा को देर रात ट्रॉमा सेंटर लेकर आई और स्वजन को सूचना दी। एसएसपी सौरभ दीक्षित का कहना है कि दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। उनके साथ जबरदस्ती की गई है। स्वजन से तहरीर लेकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। आरोपित को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।