Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को बताया गलत; बताया यूपी में कितनी सीटें जीतेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन

Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़े गलत बताते हुए दावा किया है कि यूपी में गठबंधन के हिस्से में जीत की 60 सीटें आ रही हैं। प्रो. रामगोपाल के बेटे अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव मैदान में हैं। रामगोपाल यादव ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी हट चुके हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 03 Jun 2024 05:44 PM (IST)
Hero Image
Ram Gopal Yadav: रामगोपाल यादव ने एग्जिट पोल के आंकड़े गलत बताए।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav : सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सोमवार को जिले में आए। पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मतगणना को लेकर दिखाए जा रहे एक्जिट पोल पूरी तरह गलत हैं। इससे सपा व गठबंधन के कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।

मोदी व योगी के आसपास जिलों की सीटें गठबंधन के पक्ष में है। आमजगढ़ में भी निरहुआ को मजबूत दिखाया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।

ये भी पढ़ेंः Badaun Lok Sabha Result 2024: आदित्य यादव जीतकर रचेंगे इतिहास या भाजपा रखेगी कब्जा बरकरार, पढ़िए बदायूं का 'घमासान'

ये भी पढ़ेंः Chandauli Lok Sabha Result 2024: डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय की हैट्रिक या आईएनडीआईए के वीरेंद्र सिंह मारेंगे मैदान!, देखिए यहां

यूपी में गठबंधन को 60 सीटें

आइएनडीआइए गठबंधन प्रदेश में कम से कम 60 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा प्रशासन पर दबाव डालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि जिला प्रशासन चुनाव में निष्पक्ष ही रहता है। चुनाव में गड़बड़ी करने वाले अधिकारी पहले ही हट चुके हैं। मतगणना में भी कोई गड़बड़ी करेगा तो उसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।