Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हाईवे पर कंटेनर से टकराई टूरिस्ट बस: Noida से जा रही थी Etawah, किसी के मुंह तो किसी के हाथ पर आईं चोटें

नोएडा से सवारियां लेकर इटावा के बिधूना जा रही स्लीपर कोच बस हादसे का शिकार हो गई। बस हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में किसी के मुंह तो किसी के हाथों पर चोटें आईं। 15 लोग घायल हो गए। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है।

By Ajay Pratap Singh Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 15 Jun 2024 05:14 PM (IST)
Hero Image
हाईवे पर कंटेनर से टकराई टूरिस्ट बस। फोटो - जागरण

संवाद सहयोगी, सिरसागंज। नोएडा से सवारियां लेकर इटावा के बिधूना जा रही स्लीपर कोच बस शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर है। पुलिस ने इन्हें सैफई पीजीआई भिजवाया। वहीं उपचार के बाद मामूली घायलों और बाकी यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया।

शुक्रवार रात दो बजे बस इटावा के बिधूना के लिए सौ यात्री लेकर रवाना हुई। सुबह 5.30 बजे बस नेशनल हाईवे पर अरांव चौराहा के निकट पहुंची। उस समय अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। चालक को झपकी आने से बस आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी के हाथ तो किसी के पैर और मुंह में चोट लगी। यह देख चालक बस छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे लोग बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।

इनकी हालत गंभीर

हादसे में सीमा, प्रदीप निवासी सुंदरपुर, औरैया, राजेश, छोटे सिंह निवासी सोरिख सकरवा, कन्नौज, राजेश निवासी समान कटरा, किशनी मैनपुरी, विष्णु, ज्योति, पुष्पा, सोनम, कृष्णा, कालिंद्री निवासी बिधूना, इटावा मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि जगराम निवासी बेला, अमन यादव निवासी कानपुर, हरीश निवासी करहल, वीरेंद्र निवासी फफूंद की गंभीर हालत है। पुलिस ने चारों को सैफई पीजीआई भिजवाया दिया। इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। गंभीर घायलों का उपचार चल रहा है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर