Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई बस- तीन की मौत; 140 यात्री घायल

Road Accident सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। जरा सी लापरवाही के चलते कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का है। जहां ट्रक में बस टकरा गई। जहां तीन सवारियों की मौत हो गई। वहीं 140 यात्री घायल हो गए। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। घायलों का इलाज चल रहा है।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 25 Jul 2024 06:33 PM (IST)
Hero Image
देर रात हाईवे पर यह हादसा हुआ है।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र में देर रात बालू से भरे खड़े ट्रक में बहराइच से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस पीछे से टकरा गई।

घटना में बस चालक समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई और 140 सवारियां घायल हो गईं। घटना होते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने घायलों को सैफई पीजीआई और शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया।

देर रात हुई घटना

घटना रात एक बजे 59 किलोमीटर पर हुई। बालू से भरा ट्रक एक्सप्रेसवे किनारे खड़ा था, इस बीच बहराइच से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस उससे पीछे से टकरा गई। घटना में 40 वर्षीय बस चालक इरफान निवासी हापुड़ और 45 वर्षीय रामदेव राम नगर बहराइच समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई।एक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

बस में थीं 120 सवारियां

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह, सिरसागंज एसडीएम सत्येंद्र सिंह, इंस्पेक्टर नगला खंगर गिरीश कुमार मौके पर पहुंच गए। बस में 150 सवारियां थीं। घायलों को अस्पतालों में भिजवाया गया बाकी सवारियों को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य स्थान भिजवा दिया गया। थाना नागला खंगार इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने घटना की वजह चालक को झपकी लगना बताया है।

यह भी पढ़ें : फुटपाथ पर खाली ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ लेटा रहा मरीज, अखिलेश ने कहा- भाजपा वाले समझ लें अपनी कुर्सी बचाने से बड़ा काम...