Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dead Body In Suitcase: अंतरजातीय विवाह का दर्दनाक अंत, महिला की हत्या कर शव को सूटकेस में फेंका

Firozabad Crime News In Hindi Update फिरोजाबाद में एक महिला की हत्या कर उसके शव को सूटकेस में बंद कर नहर में फेंक दिया गया। तीन दिन बाद शव की पहचान हुई और पति समेत पांच ससुरालियों को गिरफ्तार किया गया। महिला की अंतरजातीय शादी हुई थी और उसके पति पर नशे का सामान बेचने के मुकदमे भी दर्ज हैं।

By Kartikey Nath Dwivedi Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 28 Aug 2024 03:20 PM (IST)
Hero Image
Firozabad News: सूटकेस में मिली लाश, रौनक का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। 18 अगस्त को रसूलपुर क्षेत्र की निवासी एससी महिला की हत्या कर शिकोहाबाद के भूड़ा नहर में सूटकेस में बंद कर फेंका गया शव इटावा में 21 बरामद किया गया। तीन दिन तक पहचान न हो पाने पर इटावा पुलिस ने अज्ञात में शव का अंतिम संस्कार करा दिया। मंगलवार को स्वजन वहां जाकर कपड़े आदि से शव की पहचान की।

रसूलपुर के मुहल्ला गुरुदेव नगर निवासी 23 वर्षीय रौनक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पति प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी ने मुहल्ले में ही रहने वाले बढ़ई को बुला कर दरवाजा खुलवाया था। बाद में शव को सूटकेस में रखा और कार से ले जाकर भूड़ा नहर में बहा दिया गया। ससुरालीजन ने वहां से लौट कर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

महिला के पिता प्रमाेद कुमार निवासी भीम नगर ने पति के साथ ही ससुर महीपाल, ननद कंचन, नैनसी, सास शशि, देवर सनी के विरुद्ध दहेज हत्या और शव को छिपाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इनमें नैनसी को छोड़ सभी जेल जा चुके हैं। पुलिस नैनसी की तलाश कर रही है।

72 घंटे प्रतीक्षा करने के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराया

रसूलपुर इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने बताया कि रौनक का शव 21 अगस्त को इटावा के वेदपुरा क्षेत्र में नहर में बरामद किया था। 72 घंटे प्रतीक्षा करने के बाद पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। इस बीच रसूलपुर पुलिस को इटावा में शव मिलने की जानकारी मिली तो स्वजन को बताया गया। पिता व अन्य लोगों ने वेदपुरा थाने में रखे महिला के कपड़े और अन्य सामान आदि के आधार पर शव की पहचान की।

रौनक की हुई थी अंतरजातीय शादी

रौनक की अंतरजातीय शादी गरीबी के कारण हुई थी। नौ बेटियां होने के कारण पिता ने बेटी की शादी बिना पूरी जांच पड़ताल किए जैकी से करा दी थी। जैकी के विरुद्ध नशे का सामान बेचने के मुकदमे भी दर्ज हैं। रौनक उसकी तीसरी पत्नी थी। दो पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी हैं।