Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फिरोजाबाद में युवक से बर्बरता, हाथ-पैर बांधकर चेहरे पर मारी लातें; सूदखोर से परेशान होकर दे दी जान

Firozabad News उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सूदखोर भाईयों ने एक युवक के हाथ-पैर बांधकर उसके साथ बर्बरता की। युवक को बांधकर चेहरे पर लात मारी गई। इससे आहत युवक ने मंगलवार रात को फंदे से लटक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

By Sanjay Sharma Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 11 Jul 2024 12:26 PM (IST)
Hero Image
कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

संवाद सहयोगी, सिरसागंज (फिरोजाबाद)। कर्ज में लिए रुपये न दे पाने पर सूदखोर भाईयों ने एससी वर्ग के युवक को तालिबानी तरीके से प्रताड़ित किया। उसे कमरे में बंधक बनाकर पीटा। उसके चेहरे पर लातें मारीं। इससे आहत युवक ने मंगलवार रात फंदे पर लटक कर जान दे दी। बंधक बनाने और पिटाई के दो वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

मामला थाना क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी मोहनगंज का है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय कमल कुमार ने कस्बे में ही रहने वाले दो सूदखोर भाइयों से 70 हजार रुपये कर्ज लिया था। जिसे अदा न करने में देरी होने पर सूदखोर उसे परेशान कर रहे थे। चार-पांच दिन पहले कमल को अगवा कर कमरे में बंद कर लिया। उसके हाथ-पैर बांध कर जमीन पर बिठा लिया। इसके बाद से गाली गलौज की। उसे पीटा।

शव देख बेहोश हुई मां

वीडियो में दो युवकों की आवाज सुनाई दे रही है। जो उससे रुपये मांग रहे हैं। कमल किसी से रुपये लेकर जल्द देने की बात कह रहा है। एक युवक पैर से उसके सिर पर मारते दिखाई दे रहा है। इस घटना से क्षुब्ध कमल ने मंगलवार रात आठ बजे कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना के समय उसकी वृद्ध मां कृष्णा मुहल्ले में दावत खाने गई थी। लौटी तो बेटे को शव लटका देख बेहोश हो गई।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का कमल वाहन चालक था। छोटे भाई राज ने वीडियो और कर्ज के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। वीडियो के आधार पर सूदखोरों के बारे में जानकारी की जा रही है। उन पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: 'भोले बाबा' के मैनपुरी आश्रम में छ‍िपे होने की आशंका, गेट पर लगाए गए पर्दे; 24 घंटे न‍िगरानी कर रही पुल‍िस