Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हैंडपंप खराब, नगर निगम ने पानी की कटौती कर किया परेशान

जासं साहिबाबाद सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाले

By JagranEdited By: Updated: Tue, 23 Jun 2020 08:06 PM (IST)
Hero Image
हैंडपंप खराब, नगर निगम ने पानी की कटौती कर किया परेशान

जासं, साहिबाबाद: सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण कड़कड़ मॉडल गांव में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की गई है।

गर्मी अब प्रचंड होती जा रही है। दूसरी तरफ नगर निगम द्वारा जल की आपूर्ति भी अब कम समय की जा रही है। ऐसे में कड़कड़ मॉडल में रहने वाले कई परिवारों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाता है। जिन लोगों के घरों में समर्सिबल का कनेक्शन नहीं है, वह सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाते हैं लेकिन कड़कड़ मॉडल गांव में पांच-छह सरकारी हैंडपंप खराब हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार नलों को रिबोर करवाने की मांग नगर निगम के अधिकारियों से की गई है, लेकिन समय पर नलों को रिबोर नहीं करवाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पहले करीब एक घंटे तक पानी की सप्लाई की जाती थी लेकिन अब महज 20 मिनट तक पानी की सप्लाई की जा रही है। जलकल के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर का कहना है कि कड़कड़ मॉडल गांव में सरकारी हैंडपंप की रिबोरिग कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। कड़कड़ मॉडल में लगे छह सरकारी हैंडपंप खराब हैं। इन हैंडपंपों की रिबोरिग होनी है, कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन नगर निगम द्वारा नलों की रिबोरिग का काम नहीं करवाया गया है।

- अरुण तोमर नगर निगम द्वारा पहले एक घंटे पानी की सप्लाई की जा रही थी लेकिन अब 20 मिनट तक ही पानी की सप्लाई की जा रही है। पानी की सप्लाई में कटौती होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- सुशील कुमार