Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद दो किशोरी प्रेग्नेंट, पेट दर्द होने पर जांच में हुई पुष्टि; आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो किशोरियाें के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। उनकी 17 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द और बुखार हो रहा था। वह बेटी को लेकर नोएडा के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो वह गर्भवती निकली। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By Edited By: Shyamji TiwariUpdated: Tue, 26 Sep 2023 11:14 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में दुष्कर्म के बाद दो किशोरी प्रेग्नेंट, पेट दर्द होने पर जांच में हुई पुष्टि

साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। खोड़ा और लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में दो किशोरियाें के दुष्कर्म के बाद गर्भवती होने का मामला सामने आया है। पेट में दर्द होने पर डॉक्टर के जांच करने पर गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।  पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों ने पूछताछ कर रही है।

खोड़ा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी के पेट में दर्द और बुखार हो रहा था। वह बेटी को लेकर नोएडा के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच की तो वह गर्भवती निकली। जानकारी मिलते ही उनके पैर तले जमीन खिसक गई। उन्होंने पत्नी को जानकारी दी। पत्नी ने बेटी से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे मई में अपने घर बुलाया था।

आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। यह उसी का गर्भ है। उन्होंने खोड़ा थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म

वहीं, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी के पेट में अचानक दर्द हुआ। वह बेटी को लेकर डॉक्टर के पास गए। अल्ट्रासाउंड कराया। रिपोर्ट आने पर गर्भवती निकली।

पूछने पर किशोरी ने बताया कि कालोनी के एक युवक ने उससे डरा धमका कर दुष्कर्म किया था। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर स्वजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें