Move to Jagran APP

Ghaziabad News: ट्यूबवेल पर ले जाकर नौ वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग आरोपियों ने एक 9 साल के मासूम के साथ सामूहिक कुर्कम किया। वह उसे ट्यूबवेल के पास ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने बच्चे के साथ हैवानियत की। (सांकेतिक तस्वीर)

By Jagran NewsEdited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 11 Mar 2023 12:58 PM (IST)
Hero Image
ट्यूबवेल पर ले जाकर नौ वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत

भोजपुर, जागरण संवाददाता। गाजियाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में शर्मसार कर देने वाली घिनौनी करतूत सामने आई है। दरअसल भोजपुर के एक गांव में कुछ आरोपियों ने एक नाबालिग बच्चे के साथ कुकर्म किया है। आरोपियों ने गांव में नौ वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म किया है। बताया जा रहा है कि दो आरोपित बच्चे को बहला-फुसला कर ट्यूबवेल पर लेकर गए थे।

9 साल के मासूम के साथ जबरन कुकर्म

9 साल के मासूम को ट्यूबवेल पर ले जाने के बाद आरोपियों ने वहां उससे जबरन कुकर्म किया। जब बच्चे ने खुद को बचाने के लिए इसका विरोध करना शुरू किया तो आरोपियों ने बच्चे की पिटाई कर डाली थी। बच्चे ने वहां शोर मचाया जिसके बाद आरोपितों ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित वहां से भाग गए।

लहुलुहान हालत में घर पहुंचा मासूम

घटनास्थल पर बच्चा लहूलुहान हालत में पड़ रहा। जिसके बाद वह किसी तरह कोशिश करके अपने घर पहुंचा। जिसके बाद 9 साल के मासूम बच्चे ने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को समझते हुए परिवार वालों ने तुरंत भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर भोजपुर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपित नाबालिग हैं।

यह भी पढ़ें- बेंगलुरु से लखनऊ जा रही फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद सामने आई तकनीकी खराबी

13 वर्ष और 15 वर्ष की आयु के हैं दोनों आरोपी

9 साल के बच्चे के साथ कुर्कम को अंजाम देने वाले दोनों ही आरोपी भी नाबालिग हैं। दोनों आरोपियों में से एक की उम्र 13 वर्ष तो दूसरे की 15 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी और 9 साल के मासूम का घर आसपास में ही है।

यह भी पढ़ें-  गाजियाबाद में युवक ने 5 वर्षीय मासूम से की दरिंदगी, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें