Ghaziabad News: गोली लगने से रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मौत, परिवार में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
यूपी के गाजियाबाद में एक रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। बताया गया कि वे दोनाली बंदूक को साफ कर रहे थे इसी दौरान गोली लग गई। पढ़िए पूरा मामला क्या है।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नेहरू नगर में बंदूक साफ करते हुए चली गोली से रिटायर्ड इंस्पेक्टर की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब एक घंटे पहले नेहरू नगर में भाजपा कार्यालय के पास की है।
पुलिस के मुताबिक, रिटायर्ड इंस्पेक्टर 75 वर्षीय रामेश्वर दयाल गौर चुनाव के समय जमा हुई दोनाली बंदूक को आज सुबह ही रिलीज कराकर लाए थे। वह घर लाकर बंदूक साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई, जिससे उनकी मौत हो गई।