Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad: स्कूल आते-जाते होती थी छात्रा से छेड़खानी, अब हुई लापता; पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप

गाजियाबाद कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने पड़ोसी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ पहले ही किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला मोदीनगर कोतवाली में दर्ज है। अब अपहरण का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में जांच करने में जुट गई है।

By Vikas VermaEdited By: Sonu SumanUpdated: Sat, 16 Dec 2023 02:58 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता। पड़ोसी पर अगवा करने का आरोप।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। स्वजन ने पड़ोसी युवक पर किशोरी के अपहरण का आरोप लगाया है। आरोपित के खिलाफ पहले ही किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला मोदीनगर कोतवाली में दर्ज है। अब अपहरण का केस दर्ज किया गया है।

एक कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति कामगार हैं। उनकी दो बेटी है, छोटी 16 वर्षीय बेटी एक स्कूल की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाला आरोपित काफी समय से किशोरी को तंग कर रहा है। स्कूल से आते-जाते समय भी छेड़खानी करता था। उनपर दोस्ती का दबाव बनाया जाता था। एक महीने पहले ही आरोपित पर केस दर्ज किया गया। इस बीच अब शुक्रवार को किशोरी लापता हो गई।

किशोरी के अपहरण का शक

स्वजन ने आसपास में पता किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। स्वजन ने आरोपित पर ही किशोरी के अपहरण का शक जाहिर किया है। थाने में आरोपित के खिलाफ शिकायत दी है। मामले में एसीपी मोदीनगर का कहना है कि केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। जल्द किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: डासना जेल से सामने आई कैदियों की हैरान करने वाली रिपोर्ट; AIDS, हेपेटाइटिस और STD के मिले मरीज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें