Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dogs Sterilization: गाजियाबाद में कुत्तों की होगी नसबंदी, नगर निगम उपलब्ध कराएगा एंबुलेंस

Ghaziabad News गाजियाबाद में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा है। आए दिन लोगों पर आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इनका शिकार हो रहे हैं और लहूलुहान हो जा रहे हैं। अब इनकी आबादी को रोकने के लिए नगर निगम नसबंदी कराएगा। नगर निगम के पांचों जोन में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

By Vivek Tyagi Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 14 Aug 2024 10:48 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में कुत्तों की होगी नसबंदी, नगर निगम उपलब्ध कराएगा एंबुलेंस।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। कुत्तों के उपचार व नसबंदी के लिए जल्द ही नगर निगम के पांचों जोन में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। नगर निगम ने एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही एंबुलेंस आ जाएंगी, जिससे कुत्तों के घायल होने पर उपचार व नसबंदी करने में मदद मिलेगी।

अभी सिर्फ नंदग्राम में कुत्तों की नसबंदी का केंद्र संचालित हो रहा है। नगर निगम ऐसे दो और केंद्र खोलने की तैयारी कर रहा है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

सबसे ज्यादा घटनाएं आती हैं सामने

दरअसल, शहर में कुत्तों के हमले करने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। हाईराइज सोसाइटी में सबसे ज्यादा घटनाएं सामने आती हैं। कुत्तों के काटने के बाद काफी संख्या में लोग सरकारी अस्पतालों में रोजाना एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचते हैं। स्थानीय लोग कुत्तों की नसबंदी की मांग लगातार कर रहे हैं।

कुत्तों पकड़ने में होती है दिक्कत

मगर कुत्तों को पकड़ने के लिए पूरे नगर निगम क्षेत्र में मात्र एक एंबुलेंस होने के कारण ज्यादा कुत्ते पकड़ने में दिक्कत आती है। इसी समस्या से पार पाने के लिए हर जोन के लिए एक-एक एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया गया है। निगम के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनुज सिंह ने बताया कि एंबुलेंस खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में आर्थिक रूप से संपन्न 42 किसान भी ले रहे मुफ्त राशन, निरस्त किया जाएगा कार्ड