Move to Jagran APP

सास-बहू का झगड़ा देखने जुटी भीड़, तभी हुआ कुछ ऐसा... मच गई भगदड़ और एक महिला की टूट गई सांसें

Ghaziabad News गाजियाबाद के लोनी में एक दर्दनाक घटना हुई है। सास-बहू की लड़ाई देखने के लिए इकट्ठा हुई महिलाओं के ऊपर एक मकान का छज्जा टूटकर गिर गया। छज्जे के मलबे में तीन महिलाएं और दो बच्ची घायल हो गई। सभी को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 09 Oct 2024 11:01 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद के लोनी में छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जागरण का फोटो

संवाद सहयोगी, लोनी गाजियाबाद। Ghaziabad News उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के लोनी में अंकुर विहार थाना क्षेत्र की चमन विहार कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो बच्ची और दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

हादसा तब हुआ, जब पड़ोस में सास-बहू के झगड़े को देखने के लिए महिलाएं जुटी थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। चमन विहार कॉलोनी में अनीश एक मंजिला मकान है। पहली मंजिल के छज्जे पर बाथरूम बना था।

मौके पर मच गई चीख-पुकार

मंगलवार की दोपहर गली में सास-बहू का झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान महिलाएं उनका झगड़ा देखने के लिए अपने-अपने घरों से बाहर निकल आईं। देखने वालों में महिलाएं व बच्चों की संख्या अधिक थी। इसी बीच अचानक छज्जा भरभराकर गिर गया। उसके नीचे खड़े दो बच्चे सहित पांच लोग मलबे में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास की महिलाएं बाल-बाल बच गईं।

घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया

वहीं, मलबे में दबे बच्चों व महिलाओं को स्थानीय लोगों ने निकालकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल पहुंचाया। इनमें चिकित्सकों ने एक 45 वर्षीय महिला को शारदा देवी को मृत घोषित कर दिया। घायलों में कृतिका, सौम्या, प्रीति तिवारी व सुषमा हैं। वहीं, घटना की जांच करने तहसीलदार पहुंचे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की सड़कों से उठाई जाएंगी डग्गामार बसें, 20 हजार हो चुकी जब्त; अब आया नया निमय

सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छज्जा पर हो गया था ज्यादा भार

मकान की छत गर्डर व पटिया से बनी है। छज्जा के ऊपर बाथरूम बना था। इससे उस पर अधिक वजन हो गया था। बाथरूम सहित छज्जा नीचे गिर गया। झगड़ा कर रहीं सास-बहू भी अपने घर में चली गईं। मौत से कॉलोनी में गम का माहौल है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

अभी लोनी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस इस मामले में बड़ा एक्शन ले सकती है। 

मोहल्ले में गम का माहौल

वहीं, इस हादसे में महिला की मौत होने से मोहल्ले में गम का माहौल बना हुआ है। वहीं, लोगों में दहशक का भी माहौल है।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर दिल्ली HC ने सुब्रमण्यम स्वामी को दिया समय, जानिए पूरा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें