Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा पार्षद ने कार्यकर्ताओं संग अपने ही इस विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्यालय पर जताया विरोध प्रदर्शन

गाजियाबाद जिले (Ghaziabad Hindi News) के नेहरू नगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने ही विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बता दें यहां पर भाजपा की एक महिला पार्षद ने कुछ महिलाओं के संग लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जताया। कुछ लोगों द्वारा ब्लैकमेल करने की शिकायत की गई लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Thu, 13 Jun 2024 04:40 PM (IST)
Hero Image
Ghaziabad News: भाजपा ने अपने ही इस विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा।

 अभिषेक सिंह, गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित भाजपा के महानगर कार्यालय पर गुरुवार को भाजपा की एक महिला पार्षद ने कुछ महिलाओं के साथ लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड 42 बम्हैटा से पार्षद परमोश यादव का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा उनको ब्लैकमेल किया जा रहा है।

एमएलए पर महिला पार्षद के पति के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप

इसके खिलाफ उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की है। लेकिन पुलिस ने ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की बल्कि उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। इस मामले में लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने महिला पार्षद के पति के खिलाफ अपशब्द बोला है, जिससे वह नाराज हैं।

भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपमान करने का आरोप

उनका कहना है कि वह खुद भाजपा में हैं और विधायक भी भाजपा में हैं, ऐसे में विधायक को संगठन के कार्यकर्ता का समर्थन करना चाहिए न की खिलाफत करनी चाहिए।

इसी वजह से नाराज होकर उन्होंने भाजपा महानगर कार्यालय पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर (Loni MLA  Nandkishore Gurjar) के खिलाफ नारेबाजी की है। उनका कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह विधायक का घेराव भी करेंगी।

यह भी पढ़ें: 'सलमान' और 'शाहरुख' का लिया किराया, पर रोडवेज बस में नहीं दिया टिकट; जानें पूरा मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें