Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad News: मसूरी घूमने गए गाजियाबाद के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत; चार घायल

उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गाजियाबाद के पर्यटकों से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान अनिल कुमार और अजय के रूप में हुई है। घायलों में राजू गुल्लू मोनू और सुभाष शामिल हैं।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 13 Sep 2024 12:25 PM (IST)
Hero Image
मसूरी घूमने गए युवकों की कार हादसे की शिकार। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। उत्तराखंड के मसूरी घूमने आ रहे गाजियाबाद के पर्यटकों का वाहन देहरादून - मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें 6 लोग सवार थे।

मसूरी के फायर अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया की दुर्घटना में दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेज दिया है। नाम पता जुटाया जा रहा है।

मृतकों की जानकारी इस प्रकार है:

अनिल कुमार पुत्र बालेराम निवासी। जो सेक्टर 134 नोएडा गौतम बुध नगर के रहने वाले थे। गाड़ी अनिल कुमार ही चला रहे थे। मरने वाले दूसरे लोगों में अजय पुत्र छत्रपाल निवासी चोला चौकी बुलंदशहर के रहने वाले थे।

घायल लोगों की जानकारी:

इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में राजू पुत्र रविंद्र निवासी नगली और गुल्लू पुत्र बालेराम निवासी बजितपुर सेक्टर 135 नोएडा के रहने वाले हैं। इसके अलावा मोनू पुत्र चरण सिंह निवासी ढकोली थाना बीवी नगर बुलंदशहर और सुभाष पुत्र संजय निवासी सेक्टर 134 नगली थाना एक्सप्रेस नोएडा के रहने वाे हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर