Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Weather: सुबह जमकर बरसे बादल, दोपहर में रही उमस भरी गर्मी; जानें आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

गाजियाबाद में शनिवार को हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिन आसमान में बादल रहने के साथ वर्षा होने का अनुमान है। तापमान में बढोतरी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

By Deepa Sharma Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 13 Jul 2024 06:48 PM (IST)
Hero Image
सुबह जमकर बरसे बादल, दोपहर में रही उमस भरी गर्मी।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। रात से मंडरा रहे बादल शनिवार की सुबह शहर के विभिन्न इलाकों में जमकर बरसे। लेकिन दोपहर में तेज धूप रहने से उमस भरी गर्मी महसूस हुई। शाम को फिर से बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने के आसार हैं।

कई दिन से लगातार बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में बूंदाबांदी भी हो रही थी। लेकिन बीच-बीच में धूप निकलने से काफी ज्यादा उमस भरी गर्मी बनी हुई थी। शुक्रवार को भी आसमान में बादल मंडरा रहे थे। शनिवार तड़के बादल घिर आए और तेज वर्षा शुरू हो गई। दोपहर में फिर से धूप निकली तो काफी ज्यादा गर्मी रही। शाम को शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वातावरण में आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज

हवा अधिकतम छह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 68 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिन आसमान में बादल रहने के साथ वर्षा होने का अनुमान है। तापमान में बढोतरी हो सकती है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 64 प्रतिशत रह सकती है।

ये भी पढ़ें- घुड़चढ़ी के दौरान अचानक हुआ दर्दनाक हादसा, चंद मिनटों में थम गईं मासूम की सांसें; मौत से छाया मातम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर