Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Weather Update: मौसम ने खेली आंख -मिचौली, सुबह से छाए रहे बादल; अगले दो दिन ऐसा रहेगा जिले का मौसम

गाजियाबाद शहर में सुबह के समय आसमान में काले बादल मंडराते दिखे। हालांकि बीच - बीच में मौसम ने आंख -मिचोली भी की। बादल छाने के बाद धूप भी निकली। आईएमडी की मानें तो अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Deepa Sharma Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 25 Jun 2024 03:53 PM (IST)
Hero Image
Ghaziabad Weather: मौसम ने खेली आंख -मिचौली, सुबह से छाए रहे बादल।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। सुबह सवेरे से मंगलवार को आसमान में बादल मंडराते रहे। बीच-बीच में कुछ देर के लिए धूप भी निकली। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी काफी ज्यादा महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने के आसार हैं।

बीते चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट

भीषण गर्मी के बाद बीते चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट बनी हुई है। मंगलवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से काफी ज्यादा परेशानी हुई। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो दिन आसमान में बादल रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान

हवा अधिकतम 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिन आसमान में बादल रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। तापमान में गिरावट आ सकती है।

वातावरण में आर्द्रता रह सकती है 70 फीसदी

बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 70 प्रतिशत रह सकती है।

यह भी पढ़ें: उमस से राहत, मौसम हुआ सुहावना... राजधानी और NCR में बारिश जारी; दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर 4 किमी लंबा जाम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर