Move to Jagran APP

Ghaziabad: फंदे पर लटका मिला राज्य कर विभाग के कर्मचारी का शव, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

गाजियाबाद में राज्य कर विभाग में कार्यरत कर्मचारी का शव बुधवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि संजय नगर में राज्य कर विभाग में कार्यरत प्रवीण कुमार रहते थे। वह मंगलवार रात को पत्नी के साथ अमरोहा में एक शादी समारोह में गए थे वहां से वापस लौटे तो अलग कमरे में जाकर हो गए।

By Abhishek Singh Edited By: Sonu SumanUpdated: Wed, 07 Feb 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
फंदे पर लटका मिला राज्य कर विभाग के कर्मचारी का शव।

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। राज्य कर विभाग में कार्यरत कर्मचारी का शव बुधवार सुबह घर के अंदर फंदे पर लटका मिला है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि संजय नगर में राज्य कर विभाग में कार्यरत प्रवीण कुमार रहते थे। वह मंगलवार रात को पत्नी के साथ अमरोहा में एक शादी समारोह में गए थे, वहां से वापस लौटे तो अलग कमरे में जाकर हो गए। सुबह जब पत्नी नींद से जागी तो कमरे के अंदर प्रवीण को पंखे पर बने फंदे पर लटका देखा।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: कैबिनेट विस्तार से पहले JMM को लगा झटका, इस नेता ने थाम लिया BJP का दामन

डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित किया

उनको फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मीमा मिलने पर ही पुलिस को मामले की जानकारी हुई, छानबीन के दौरान कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

ये भी पढ़ेंः श्रीनगर के शहीद गूंज में आतंकियों की नापाक हरकत, आम लोगों पर की गोलीबारी; अमृतसर के एक सिख की मौत

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।