Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में सुबह से छाए बादल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दिया ताजा अपडेट

Delhi Weather News राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग ने आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 80 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

By Deepa Sharma Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 07 Jul 2024 12:24 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन बारिश होने के आसार हैं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में रविवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। एक दिन पहले हल्की वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। वर्षा होने के आसार हैं। पिछले करीब दो हफ्ते से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। शनिवार को सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए थे कुछ देर हल्की वर्षा होने के बाद गर्मी से राहत मिली थी। रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। शाम तक वर्षा होने के आसार हैं।

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज

न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले दो दिन आसमान में बादल रहने के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें-

Delhi Weather: दिल्ली में पूरे दिन छाए रहे बादल, कई इलाकों में हुई हल्की बारिश; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने के और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। हवा अधिकतम 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 77 प्रतिशत रह सकती है।

AQI संतोषजनक श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सुबह 9 बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 60 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51 और 100 संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 गंभीर।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर