Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: तेज हवाओं के बावजूद शुक्रवार की सुबह रिकॉर्ड हुई सबसे गर्म, कब तक होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

weather in delhi today पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा तो चल रही है लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर ही है। आलम यह है कि अब शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म हो गई है। शुकवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है।

By sanjeev Gupta Edited By: Pooja Tripathi Updated: Fri, 10 May 2024 10:41 AM (IST)
Hero Image
आईटीओ के समीप धूप से बचाव के लिए सिर परगमछे से बचाव करते जाता राहगीर। चंद्र प्रकाश मिश्र

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। IMD Issues Rain alert पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा तो चल रही है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर ही है।

आलम यह है कि अब शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म हो गई है। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।

शुकवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और इस सीजन में अभी तक का सबसे ज्यादा है। इससे पूर्व हाल ही में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है।

रात के समय हल्की बारिश संभावित

मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही व 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। रात के समय हल्की वर्षा या बूंदाबांदी भी संभावित है।

दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी साफ चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें