Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पुलिस अंकल! पापा मेरे साथ हर रोज... आपबीती सुन उड़े अधिकारियों के होश; दर्दभरी है पूरी कहानी

Ghaziabad Crime News गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। किशोरी ने थाने पहुंच कर आपबीती सुनाई तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसके साथ कई दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने आरोपित पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरा मामला क्या है?

By vinit Edited By: Kapil Kumar Updated: Wed, 02 Oct 2024 08:17 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में सौतेले पिता द्वारा बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। Ghaziabad Rape Case यूपी के गाजियाबाद में मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि एक साल तक उसका शोषण किया गया है। घटना के समय पीड़िता अपनी मां के साथ मेरठ में रह रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। कुछ समय बाद उसकी मां मेरठ में उसके नाना के यहां रहने लगी। उनके घर पर एक युवक मोनू राठी आता था। मदद के बहाने आरोपित उन्हें नाना के घर से अलग दूसरे स्थान पर लेकर रहने लगा।

मां का भी करता था शारीरिक शोषण

पीड़िता का आरोप है कि मोनू राठी उसकी मां का शीरीरिक शोषण करता था। कई बार अकेले में किशोरी के साथ भी अश्लील हरकत की। वर्ष 2022 से 2023 के बीच आरोपित ने किशोरी के साथ भी दुष्कर्म किया। जब किशोरी ने अपनी मां को आपबीती बताई तो उन्होंने विरोध नहीं किया।

किशोरी का वीडियो भी बनाया

फरवरी में आरोपित ने किशोरी का वीडियो भी बनाया। किशोरी ने घटना की जानकारी जब अपनी मां को दी तब उन्होंने पहली बार विरोध किया, लेकिन आरोपित ने धमकी देकर चुप करा दिया। आरोपित से परेशान होकर पीड़िता की मां किसी तरह मेरठ से वापस गाजियाबाद आकर अपनी ससुराल में रहने लगी हैं।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: सीजीओ काम्प्लेक्स में कार्यरत चालक ने महिला से किया दुष्कर्म, होटल में ले जाने का आरोप

इसके बाद से आरोपित उन्हें धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पूरा घटनाक्रम मेरठ में होना पाया गया है। आरेापित किशोरी का सौतेला पिता है।

यह भी पढ़ें- Odisha Crime: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद सिर काटकर पूरे गांव में घूमा था शख्स, कोर्ट ने अब सुनाई फांसी की सजा

शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी। - अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें