Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Bypolls: गाजियाबाद उपचुनाव में खेला कर सकती है कांग्रेस-सपा, BJP की बढ़ रही टेंशन

गाजियाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा उपचुनाव को लेकर जल्द ही चुनावी अधिसूचना जारी हो सकती है। कांग्रेस और सपा में टिकट के दावेदारों की लाइन लगी है। संगठन स्तर पर अभी जिला और महानगर कांग्रेस की कमेटी का गठन नहीं हो सका है। जबकि सपा से गठबंधन में कांग्रेस इस सीट पर दावेदारी कर रही है।

By Shahnawaz Ali Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:55 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद विधानसभा पर होना है उपचुनाव। (फाइल फोटो- जागरण)

शाहनवाज अली, गाजियाबाद। भाजपा से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद सीट से विधायक बने अतुल गर्ग को पार्टी ने लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा, जिसमें वह बड़े अंतर से जीतकर संसद पहुंच गए। अब गाजियाबाद विधानसभा सीट रिक्त है और यहां उपचुनाव होना है।

विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने के लिए कांग्रेस में दावेदारों की लंबी कतार है, लेकिन बात संगठन के नाम पर अभी तक जिला और महानगर कमेटी का गठन नहीं हो सका है।

उधर, गठबंधन की सहयोगी समाजवादी पार्टी के जिला और महानगर के अलावा पार्टी के अधिकांश प्रकोष्ठ की कमेटी गठित होने के साथ ही बूथ व सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त करके इन पर पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए।

ये भी पढ़ें-

उपचुनाव से पहले विपक्षी दलों को झटका देने की तैयारी में BJP, नई घोषणा से बढ़ेगी सियासी हलचल

जल्द जारी हो सकती है चुनावी अधिसूचना

विधानसभा उपचुनाव को लेकर जल्द ही चुनावी अधिसूचना जारी हो सकती है। कांग्रेस में प्रत्याशी बनने के लिए एक लंबी कतार है। पार्टी द्वारा बाराबंकी से सांसद तनुज पूनिया को जिला प्रभारी के रूप में गाजियाबाद भेजा गया, जिनके समक्ष 15 से अधिक ने विधानसभा उपचुनाव के लिए दावेदारी करते हुए बॉयोडाटा सौंपा।

संगठन स्तर पर अभी जिला और महानगर कांग्रेस की कमेटी का गठन नहीं हो सका है। जबकि सपा से गठबंधन में कांग्रेस इस सीट पर दावेदारी कर रही है। इसके पीछे एक बड़ी वजह इस सीट पर कभी सपा ने विधानसभा चुनाव नहीं जीता है।

सपा ने अधिकांश प्रकोष्ठ की कमेटियां की गठित

2022 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस ने रालोद के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। सपा की जिला और महानगर कमेटी गठित होने के साथ ही पार्टी के अधिकांश प्रकोष्ठ की कमेटियां बन चुकी हैं।

वहीं, उपचुनाव से पूर्व बूथ और सेक्टर अध्यक्षों की घोषणा के साथ ही उनकी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सपा संगठन मजबूती के लिए जहां कालेज और कॉलोनी व सोसायटी में सदस्यता अभियान चला रही है। वहीं, कांग्रेस में अभी उपचुनाव को लेकर दावेदारी जैसी उर्जा दिखाई नहीं दे रही है।

विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी प्रत्याशी और मिले मत

प्रत्याशी पार्टी मिले मत
अतुल गर्ग भाजपा  150205
विशाल वर्मा सपा-रालोद 44668
केके शुक्ला बसपा 32691
सुशांत गोयल  कांग्रेस 11818

पार्टी की ओर से उपचुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। विधानसभा क्षेत्र में पांच सौ से अधिक बूथों पर अध्यक्ष, सभी 52 सेक्टर अध्यक्ष और उनकी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देंगे। कमजोर बूथ व सेक्टरों पर अध्यक्ष बदले जाएंगे। - फैसल हुसैन, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी

महानगर कमेटी का गठन कर प्रदेश स्तर पर भेजी गई है। अप्रूव होने के बाद आते ही घोषणा कर दी जाएगी। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी।   - विजय चौधरी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस