Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद में चाकू से हमला कर की युवक की हत्या, कबूतर बाजी को लेकर हुआ था विवाद

साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव में शुक्रवार दोपहर को कबूतर बाजी के विवाद में एक युवक को दूसरे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavUpdated: Fri, 08 Sep 2023 03:58 PM (IST)
Hero Image
गाजियाबाद में चाकू से हमला कर की युवक की हत्या।

गाजियाबाद/साहिबाबाद, जागरण संवाददाता। साहिबाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव में शुक्रवार दोपहर को कबूतर बाजी के विवाद में एक युवक को दूसरे ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के बीच कबूतर बाजी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपित ने युवक पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: जी-20 शिखर सम्मेलन: बिना टेंडर खोले PWD ने करा दिए 11 करोड़ के काम, अभी तो बजट भी पास होना बाकी