Move to Jagran APP

Ghaziabad News: कंजूस हैं विधायक जी या विधानसभा क्षेत्र बन गया पेरिस? दो वित्तीय वर्ष में 40 करोड़ में से सिर्फ इतना कर पाए खर्च

गाजियाबाद वित्तीय वर्ष समाप्त होने को मात्र करीब डेढ़ महीना बाकी है। विधानसभा क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार है लेकिन कुछ विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास निधि से कार्य ही नहीं करा पाए हैं। इनमें साहिबाबाद विधायक ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में मिली पांच करोड़ की धनराशि में एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं कराया है। सिर्फ करीब 17 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं।

By Jagran News Edited By: Mohd Faisal Updated: Wed, 14 Feb 2024 07:01 AM (IST)
Hero Image
Ghaziabad: कंजूस हैं विधायक जी या विधानसभा क्षेत्र बन गया पेरिस, 40 करोड़ में से सिर्फ इतना कर पाए खर्च
शाहनवाज अली, गाजियाबाद। गाजियाबाद वित्तीय वर्ष समाप्त होने को मात्र करीब डेढ़ महीना बाकी है। विधानसभा क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार है, लेकिन कुछ विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में विकास निधि से कार्य ही नहीं करा पाए हैं। इनमें साहिबाबाद विधायक ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में मिली पांच करोड़ की धनराशि में एक रुपये का भी विकास कार्य नहीं कराया है।

17 करोड़ रुपये ही खर्च किए

2022-23 और 2023-24 की बात करें तो पांच विधानसभा क्षेत्रों के विधायक अभी तक 40 करोड़ की धनराशि में सिर्फ करीब 17 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। शहर विधायक और पूर्व मंत्री अतुल गर्ग अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने में सबसे फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 में आठ करोड़ की धनराशि में से सिर्फ 97 लाख रुपये 10 विकास कार्यों पर खर्च किए।

पांच करोड़ की धनराशि को नहीं लगाया हाथ

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा भी इस मामले में उनके अगल-बगल ही हैं। उन्होंने पहले वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ की धनराशि में कुल आठ प्रस्तावों पर 98.81 लाख रुपये खर्च किए। वहीं, वित्तीय वर्ष 2023-24 में विकास कार्यों के लिए मिली पांच करोड़ की धनराशि को हाथ तक नहीं लगाया और एक भी प्रस्ताव विकास कार्य के लिए नहीं दिया। पहले वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन करोड़ की धनराशि में विकास कार्यों का खाता भी न खोलने वाले मुरादनगर विधायक ने इस बार 2023-24 में मिली पांच करोड़ की धनराशि में 39 विकास कार्यों पर 266.01 लाख रुपये खर्च किए।

लोनी विधायक ने खर्च किए इतने लाख रुपये

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने 2022-23 में मिली तीन करोड़ की धनराशि को 25 विकास कार्यों पर 258.69 लाख और 2023-24 में मिले पांच करोड़ की धनराशि में से 21 कार्यों पर 294.64 लाख रुपये खर्च किए हैं। वह कुल आठ करोड़ रुपये की धनराशि में 553.33 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं।

मंजू शिवाच ने कराया सर्वाधिक विकास

मोदीनगर की विधायक मंजू शिवाच विधायक निधि से सर्वाधिक विकास कार्य कराने वाली विधायक हैं। उन्होंने 2022-23 में मिली तीन करोड़ की धनराशि से 19 विकास कार्यों पर 111.04 लाख और 2023-24 में 70 विकास कार्यों पर 604.01 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। विधायकों के क्षेत्रों में सड़कों पर धूल और गड्ढे है और सड़कों पर अंधेरा। पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक नल नहीं हैं।

विधायकों द्वारा निधि से कराए गए प्रमुख कार्य

सड़क, इंटरलाकिंग, सीसी रोड, हाईमास्ट लाइट, श्मशान घाट, शौचालय, नाला निर्माण, ओपन जिम, स्कूलों में कक्ष निर्माण आदि।

विधायक- वित्तीय वर्ष- प्राप्त धनराशि- प्रस्ताव- खर्च- शेष

मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र

मंजू शिवाच- 2022-23- तीन करोड़- 19- 111.04- 188.96 लाख

मंजू शिवाच- 2023-24- पांच करोड़- 70- 604.01- 104.01 लाख

प्राप्त आठ करोड़ रुपये की धनराशि में 715.05 लाख रुपये खर्च शेष 84.95 लाख बचे।

लोनी विधानसभा क्षेत्र

नंदकिशोर गुर्जर- 2022-23- तीन करोड़- 25- 258.69- 41.31 लाख

नंदकिशोर गुर्जर- 2023-24- पांच करोड़- 21- 294.64- 205.36 लाख

प्राप्त आठ करोड़ रुपये की धनराशि में 553.33 लाख खर्च 246.67 लाख रुपये बचे।

मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र

अजितपाल त्यागी- 2022-23- तीन करोड़- 00- 00- तीन करोड़

अजितपाल त्यागी- 2023-24- पांच करोड़- 39- 266.01- 233.99 लाख

प्राप्त आठ करोड़ रुपये की धनराशि में 266.01 लाख खर्च 533.99 रुपये बचे।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र

सुनील शर्मा- 2022-23- तीन करोड़- 08- 98.81- 201.19 लाख

सुनील शर्मा- 2023-24- पांच करोड़- 00- 00- पांच करोड़

प्राप्त आठ करोड़ रुपये की धनराशि 98.81 लाख खर्च रुपये खर्च 701.19 लाख बचे।

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र

अतुल गर्ग- 2022-23- तीन करोड- 39.43- 04- 260.57 लाख

अतुल गर्ग- 2022-24- पांच करोड- 58.09- 06- 441.91 लाख

प्राप्त आठ करोड़ रुपये की धनराशि में 97.52 लाख खर्च कर 702.48 लाख रुपये बचे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।