Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ghaziabad Traffic News: गाजियाबाद में बारिश ने किया हाल बेहाल, कई सड़कें जलमग्न; लगा लंबा जाम

बारिश ने ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक बार फिर से नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शुक्रवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव की वजह से कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। बृज विहार में नाला ओवरफ्लो हो गया। कई इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी हुई।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 29 Aug 2024 12:33 PM (IST)
Hero Image
साहिबाबाद फ्लाईओवर के पास हुआ जलभराव। फोटो- जागरण।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में बारिश होने पर फिर से नगर निगम कागजी दावों की धज्जियां उड़ गई है। दी। शुक्रवार रात और बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव की वजह से एनएच नौ, जीटी रोड, लिंक रोड, सीआईएसएफ रोड, लोनी रोड और दिल्ली वजीराबाद रोड पर जाम लग गया।

बृज विहार में ओवरफ्लो हो गया नाला

नगर निगम ने बारिश शुरू होने से पहले सभी नालों की सफाई का दावा किया था। निगम का यह दावा कागजों में गुम हो गया है। बृज विहार का नाला पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। उसे साफ करने में खानापूरी की गई है। नाले के पास कई लाख लोग रहते हैं। बृहस्पतिवार को बारिश के बाद यह नाला बृज विहार में ओवरफ्लो हो गया।

बारिश के बाद जीटी रोड पर अर्थला, मोहन नगर सहित कई जगह पर पानी भर गया। सौर ऊर्जा रोड पर एक-एक फीट पानी भर गया। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में पानी भर गया।

ये भी पढ़ें-

Delhi Rains: दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; देखें तस्वीरें

वसुंधरा फ्लाईओवर के पास भरा पानी

जिस वजह से कामगारों को फैक्ट्रियों तक पहुंचने में परेशानी हुई। ट्रांस हिंडन की राजेंद्र नगर, शालीमार गार्डन, भोपुरा, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, श्याम पार्क, गरिमा गार्डन, करेहड़ा, इंदिरापुरम का शक्ति खंड, ज्ञान खंड, वैभव खंड, नीति खंड में जगह-जगह पानी भर गया है। वसुंधरा फ्लाईओवर के पास पानी भर गया।

लोग देरी से पहुंचे कार्यालय

लोगों के कार्यालय जाने के समय बारिश हुई। ऐसे सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। जलभराव के कारण जीडी रोड की दोनों लेन पर जाम लग गया। ऐसे में लोग देरी से कार्यालय पहुंचे। वसुंधरा और हिंडन नहर रोड पर भी जाम लग गया।

दिल्ली वजीराबाद रोड भोपुरा और गरिमा गार्डन में जाम लग गया। लिंक रोड पर वसुंधरा फ्लाईओवर के पास भी वाहनों की गति धीमी हो गई। सौर ऊर्जा रोड पर सीईएल कंपनी और रोडवेज डिपो के पास पानी भरने से जाम लग गया। वहीं लोनी और खोड़ा में एनएच नौ की सर्विस लेन पर जलभराव से जाम की स्थिति बनी।

जलभराव के कारण

  • सड़कों जगह-जगह हुआ अतिक्रमण
  • नालों पर किया गया अतिक्रमण
  • नालों की नहीं हुई सफाई
  • नालों से नीचे हुई कई सड़कें
  • जल निकासी की नहीं है व्यवस्था
  • कई जगह नहीं बने हैं बरसाती नाले

बारिश बंद होने के बाद जीटी से पानी निकल गया था। जलभराव ज्यादा नहीं हुआ है। नगर निगम की टीम पंप लगाकर भी पानी निकाल रही है। -आरपी सिंह, जोनल प्रभारी , नगर निगम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर