Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दहेज में नहीं मिली कार और 10 लाख तो पत्नी को हनीमून पर ले गया अंडमान&निकोबार, फिर पति ने वहां की ये गंदी हरकत

दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि हनीमून के बहाने आरोपित पति उन्हें अंडमान व निकोबार लेकर गया। वहां समुद्र में डूबोकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप लगाया कि आसपास के लोगों ने उनकी बचाई। जेठ पर भी छेड़खानी करने का आरोप है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Thu, 21 Sep 2023 02:04 AM (IST)
Hero Image
दहेज में नहीं मिली कार और 10 लाख तो पत्नी को हनीमून पर ले गया अंडमान&निकोबार।

गाजियाबाद, जागरण संवाददाता। दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं मिलने पर विवाहिता के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि हनीमून के बहाने आरोपित पति उन्हें अंडमान व निकोबार लेकर गया। वहां समुद्र में डूबोकर जान से मारने की कोशिश की।

आरोप लगाया कि आसपास के लोगों ने उनकी बचाई। जेठ पर भी छेड़खानी करने का आरोप है। मामले में मोदीनगर पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पिछले साल दिसंबर में हुई थी शादी

मोदीनगर की एक कॉलोनी के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी दिसंबर 2022 को मेरठ के आरकेपुरम में की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे। दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग करने लगे।

प्रताड़ित करने लगा आरोप

आए दिन उनको पीटा जाने लगा। लेकिन घर बना रहे इसलिए वे सब सहती रही। विवाहिता के मुताबिक, 17 दिसंबर को पति हनीमून के लिए उन्हें अंडमान व निकोबार लेकर गया। दो दिन बाद वहां पर आरोपित ने उन्हें समुद्र में डूबोकर मारने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बचाया।

जेठ पर लगाया दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

घर लौटने पर विवाहिता ने जब ससुरालियों से शिकायत की तो उन्होंने विवाहिता को ही गलत बताया। उनके साथ मारपीट की। विवाहिता का आरोप है कि कुछ दिन बाद ससुराल के लोग किसी काम से बाहर गए। विवाहिता घर पर अकेली थी। इसी बीच जेठ वहां आया और उनके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध पर उन्हें पीटा भी।

ये भी पढ़ें- Ghaziabad: दिव्यांग शख्स ने लाठी से पीटकर बिल्ली को मार डाला, फिर मोबाइल से वीडियो बनाकर किया वायरल

शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित भाग गया। विवाहिता ने इसकी शिकायत अपने मायके में की। पंचायत भी हुई। लेकिन समाधान नहीं हुआ। अब कुछ दिन पहले ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में एसीपी मोदीनगर ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर पति समेत छह आरोपितों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर