Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गाजियाबाद के लोगों के लिए गुड न्यूज, गृहकर जमा करने पर मिल रही 10 प्रतिशत की छूट; 35 हजार फ्लैट मालिक रडार पर

गाजियाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर जमा न करने वाले करीब 35 हजार फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। सितंबर महीने में गृह कर जमा करने पर 10% की छूट मिलेगी। इसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर टैक्स वसूली के लिए हर हफ्ते समीक्षा की जा रही है।

By Vivek Tyagi Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 07 Sep 2024 06:44 PM (IST)
Hero Image
सितंबर माह में गृहकर जमा कर बकायेदार 10 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं।

विवेक त्यागी, गाजियाबाद। गृहकर जमा न करने वाले करीब 35 हजार फ्लैट मालिक नगर निगम के रडार पर हैं। नगर निगम की टीम ने जोनवार ऐसे बकायेदारों को चिह्नित कर लिया है। अब इन सभी बकायेदारों को नोटिस जारी करने शुरू कर दिए गए हैं।

निगम अधिकारियों का प्रयास सभी बकायेदारों से 100 प्रतिशत कर वसूली का है। सितंबर माह में गृहकर जमा कर बकायेदार 10 प्रतिशत छूट का लाभ ले सकते हैं। इसके बाद सभी बकायेदारों खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गृहकर वसूली के लिए नगर आयुक्त कर रहे प्रयास

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि बकायेदारों के गृहकर की वसूली के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर चौतरफा प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में लोगों की सहूलियत के लिए गृहकर जमा करने के लिए सोसायटियों में शिविर भी लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सिटी, कविनगर, मोहननगर, वसुंधरा, विजयनगर पांचों जोन में हर हफ्ते टैक्स की वसूली की समीक्षा की जा रही है।

जुर्माने से बचने के लिए गृहकर जमा करने के निर्देश

नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही सोसायटियों में कैंप लगाकर नगर निगम की टीम लोगों को गृहकर जमा करने के लिए जागरूक कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें और दंड ब्याज से बचने के लिए समय से गृहकर जमा करें।

मालूम हो कि शहर की विकास रफ्तार को गति देने के लिए नगर निगम अधिकारियों का विशेष फोकस टैक्स की वसूली कर निगम की आय बढ़ाने पर है। यही कारण है कि एक अप्रैल 2023 से 31 अगस्त 2023 तक जहां 84 करोड़ 61 लाख रुपये टैक्स की वसूली हुई थी। वह इस साल इस समयावधि में बढ़कर 148 करोड़ 15 लाख की वसूली हुई है।

यह भी पढ़ेंः गाजियाबाद मास्टर प्लान 2031 को मिली मंजूरी, GDA की बोर्ड बैठक में फैसला; निवेश के साथ बढ़ेगा रोजगार